नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों का इंतजार खत्म! टिकट बुकिंग शुरू, जानें कब चलेगी पहली फ्लाइट

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द ही उड़ान शुरू होने वाली हैं. एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने गुरुवार शाम से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी है. एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट ऑपरेशन 15 जून से शुरू होगी. इंडिगो के सिस्टम में अब एयरपोर्ट का IATA कोड DXN भी दिखाई देने लगा है. इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि एयरपोर्ट जल्द ही उड़ानों के लिए तैयार हो रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी पहली कमर्शियल फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट से आ सकती है. माना जा रहा है कि इंडिगो की पहली फ्लाइट 15 जून को लखनऊ से उड़ान भरकर नोएडा एयरपोर्ट पर लैंड करेगी.

Patna Lucknow flight, lightning strikes aircraft, emergency landing
1 / 7
पटना से लखनऊ आ रहे विमान पर आसमान में अचानक बिजली गिर गई, जिसके बाद विमान में हड़कंप मच गया. Credit: File Photo

विज्ञापन

आज से होगी टिकट बुकिंग

आज से होगी टिकट बुकिंग2 / 7

इंडिगो ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए टिकटों की बिक्री शुरू कर दी है. एयरपोर्ट पर कमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले का यह कदम बड़ा माना जा रहा है. पहले भी रिपोर्ट्स में कहा गया था कि 15 जून से यहां से फ्लाइट सेवाएं शुरू हो सकती हैं. इंडिगो की बुकिंग वेबसाइट और सिस्टम पर अब DXN कोड दिखाई देने लगा है. यही कोड नोएजा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिया गया है.

विज्ञापन

लखनऊ से हो सकती है पहली उड़ान

लखनऊ से हो सकती है पहली उड़ान3 / 7

जानकारी के अनुसार, नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ी पहली फ्लाइट लखनऊ और नोएडा के बीच चलाई जा सकती है. 15 जून को पहली फ्लाइट के नोएडा एयरपोर्ट पर पहुंचने की संभावना है. एयरपोर्ट के लिए टिकट बुकिंग पूरी तरह शुरू होने के बाद इंडिगो की ओर से पूरा फ्लाइट शेड्यूल जारी किया जा सकता है.

15 जून से चलेंगी कई फ्लाइट्स

15 जून से चलेंगी कई फ्लाइट्स4 / 7

15 जून 2026 को इंडिगो की स्पेशल उड़ानें लखनऊ-नोएडा-बेंगलुरु-नोएडा-लखनऊ रूट पर चलाई जाएंगी. इसके लिए 6E 2278 और 6E 2279 फ्लाइट नंबर तय किए गए हैं. इसके बाद रेगुलर फ्लाइट सेवाएं शुरू होंगी. 15 जून से हैदराबाद-नोएडा और नोएडा-अमृतसर रूट पर रोजाना उड़ानें शुरू होंगी. 16 जून से बेंगलुरु और जम्मू के लिए भी फ्लाइट्स शुरू होंगी.

विज्ञापन

1 जुलाई से कई नए शहरों के लिए चलेगी फ्लाइट

1 जुलाई से कई नए शहरों के लिए चलेगी फ्लाइट5 / 7

1 जुलाई 2026 से इंडिगो कई नए शहरों को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ेगी. इनमें नवी मुंबई, श्रीनगर, जोधपुर, धर्मशाला, भोपाल, देहरादून, लखनऊ, जयपुर, पंतनगर और चंडीगढ़ शामिल हैं. वहीं बरेली और किशनगढ़ के लिए कुछ दिनों में ही फ्लाइट्स ऑपरेट होंगी.

कितना होगा किराया?

कितना होगा किराया?6 / 7

15 जून को नोएडा से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट संख्या 6E 2279 का किराया 10,861 रुपये है. इसके अलावा 15 जून को लखनऊ से नोएडा जाने वाली फ्लाइट 6E 2278 का किराया 11,267 रुपये है. अन्य उड़ानों का किराया शहर और दूरी के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है.

विज्ञापन

दिल्ली-NCR के लोगों को होगा फायदा

दिल्ली-NCR के लोगों को होगा फायदा7 / 7

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली-NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े एविएशन हब के तौर पर तैयार किया जा रहा है. इससे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन