हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

हवा में था IndiGo का विमान… इमरजेंसी गेट खोलने लगा शख्स, पकड़े जाने पर बोला- 'भूत ने करवाया'

प्रोटोकॉल के तहत अदनान को तुरंत एयरलाइन सिक्योरिटी और CISF के हवाले कर दिया गया. पुलिस को सूचना देकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. हवाई अड्डे पर पूछताछ के दौरान अदनान ने पहले तो कारण बताने से इनकार किया, फिर कहा कि उस पर ‘भूत चढ़ गया था’.

विज्ञापन

शनिवार रात एक इंडिगो फ्लाइट पर एक हैरान करने वाली घटना ने विमान में मौजूद सभी यात्रियों को डरा दिया. विमान में उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री, लैंडिंग से ठीक पहले इमरजेंसी एग्जिट डोर खोलने की कोशिश करने लगा. जब उसे रोका गया और अधिकारियों के हवाले किया गया तो शख्स ने अपने बचाव में कुछ ऐसा कहा, जिस पर शायद ही कोई यकीन करेगा. यह घटना बेंगलुरु से वाराणसी आ रही फ्लाइट 6E-185 में घटी, जिसमें यात्री मोहम्मद अदनान नामक व्यक्ति ने दो बार विमान के आपातकालीन दरवाजे खोलने की कोशिश की.

टेकऑफ के बाद ही अदनान ने शुरू कर दी छेड़छाड़


प्राप्त जानकारी के मुताबिक फ्लाइट बेंगलुरु से करीब 8:15 बजे उड़ी थी. यात्रियों में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले का निवासी मोहम्मद अदनान भी सवार था. अधिकारियों के अनुसार, उड़ान शुरू होने के महज 15 मिनट बाद ही अदनान ने इमरजेंसी डोर के हैंडल के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. केबिन क्रू को जैसे ही इसकी भनक लगी, उन्होंने यात्री को रोका और चेतावनी दी कि ऐसी गलती दोबारा न दोहराए. अदनान ने इसे भूल बताकर टाल दिया.

यह भी पढ़ें: कांस्टेबल बेटे की विधवा से मेंटेनेंस लेने पहुंचे बुजुर्ग सास-ससुर, जानिए- कोर्ट ने क्या कहा

विज्ञापन

दूसरी कोशिश में लैंड हुआ विमान


बाकी सफर में वह सामान्य व्यवहार करता रहा, लेकिन लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के ठीक कुछ पल पहले हड़बड़ी मच गई. रात करीब 10:20 बजे विमान महज 500 फीट की ऊंचाई पर था, तभी अदनान ने फिर से डोर खोलने का प्रयास किया. क्रू ने तुरंत पायलट को सूचित किया. पायलट ने फुर्ती दिखाते हुए लैंडिंग रद्द कर दी और गो-अराउंड प्रक्रिया अपनाई जिसके बाद विमान सुरक्षित रूप से 10:35 बजे उतरा.

‘हो गया था भूत सवार’


प्रोटोकॉल के तहत अदनान को तुरंत एयरलाइन सिक्योरिटी और CISF के हवाले कर दिया गया. पुलिस को सूचना देकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. हवाई अड्डे पर पूछताछ के दौरान अदनान ने पहले तो कारण बताने से इनकार किया, फिर कहा कि उस पर ‘भूत चढ़ गया था’. थाने ले जाकर गहन पूछताछ में उसने बताया कि वह गोवा से छुट्टियां मनाकर लौट रहा था और उसे नहीं पता था कि वह हैंडल इमरजेंसी एग्जिट का है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘ऊना की चीखें आज भी इंसाफ के दरवाजे पर…’, राहुल गांधी ने पूछा-पीड़ितों को कब मिलेगा न्याय?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola