25000 फीट ऊंचाई, 200 से ज्यादा पैसेंजर्स और...प्लेन के अंदर पैसेंजर की खौफनाक 'करतूत' ने मचाया हड़कंप

Indigo Flight Drunk Passenger Arrest: इंडिगो की फ्लाइट में 25 हजार फीट की ऊंचाई पर तब हड़कंप मच गया, जब पैसेंजर ने गेट खोलने की कोशिश की। वह नशे में था और कड़ी मशक्कत के बाद उसे काबू किया गया, नहीं तो प्लेन क्रैश हो सकता था और 200 से ज्यादा पैसेंजर मारे जाते।

Indigo Airline

Indigo Airline

Indigo Flight Drunk Passenger Arrest: जहाज करीब 25 हजार फीट की ऊंचाई पर था और 200 से ज्यादा पैसेंजर्स इंदौर से हैदराबाद जा रहे थे कि अचानक एक पैसेंजर की ‘करतूत’ ने सभी की जान खतरे में डाल दी। उसकी हरकत देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया और क्रू मेंबर्स के भी होश उड़ गए। आनन फानन में उसे पकड़कर कुर्सी पर बिठाकर उसके हाथ-पैर बांधे गए। लैंड होते ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन उसे जमानत दे दी गई है, क्योंकि उसकी मेडिकल रिपोर्ट में हेल्थ प्रॉब्लम्स होने की बात सामने आई, लेकिन उसकी गलती के कारण प्लेन क्रैश हो सकता था। पैसेंजरों की मौत हो सकती है, क्योंकि वह पैसेंजर भांग के नशे में था और उसने इतनी ऊंचाई पर प्लेन का गेट खोलने की कोशिश की थी। जब पैसेंजरों और क्रू मेंबर्स ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह गेट खोल कूदने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन

फ्लाइट में चढ़ने से पहले किया था नशा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश के इंदौर से इंडिगो की फ्लाइट ने 21 मई को हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी। हैदराबाद के गजुलारामरम के चंद्रगिरीनगर निवासी 29 वर्षीय यात्री भी फ्लाइट में था, लेकिन जांच में पता चला कि उसने एयरपोर्ट पर भांग का नशा किया था। सफर के दौरान नशे का असर हुआ और वह अजीबोगरीब हरकतें करने लगा।

विज्ञापन

इस बीच ने फ्लाइट के दरवाजे को हवा में खोलने की कोशिश की। यह देखकर पैसेंजर्स चिल्लाने लगे। व्यक्ति के असामान्य और अजीब व्यवहार को देखकर क्रू मेंबर्स ने उसे दूसरी सीट पर बैठा दिया, लेकिन वह अपने 2 दोस्तों के बगल में बैठने पर अड़ा रहा, जिनके साथ वह मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने गया था। क्रू मेंबर्स ने उसे दोस्तों के साथ बैठा दिया, लेकिन जब फ्लाइट लैंड होने लगी तो वह दरवाजा खोलने लगा।

विज्ञापन

गेट खोलने की कोशिश करने का तीसर मामला

जैसे ही प्लेन हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, एयरलाइन स्टाफ ने यात्री के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मौके पर आकर उसे गिरफ्तार करके ले गई, लेकिन उसकी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उसे जमानत दे दी गई। एयरलाइन अधिकारियों का कहना है कि सुनिश्चित किया जाएगा कि आगे से कोई पैसेंजर नशे की हालत में सफर न कर पाए।

बता दें कि गत 10 अप्रैल को भी एक पैसेंजर ने हैदराबाद से कोलकाता जा रही फ्लाइट के इमरजेंसी गेट को खोलने की कोशिश की थी। वह भी नशे में धुत था और उसका नाम अबुजर मंडल था, जिसे गिरफ्तार किया गया, लेकिन जमानत भी मिल गई थी। इस महीने की शुरुआत में भी पश्चिम बंगाल के एक 22 वर्षीय कौशिक करण ने इंडिगो की कोलकाता से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ