7 मांओं की कोख उजड़ने का जिम्मेदार कौन? दिल्ली बेबी केयर सेंटर में अग्निकांड की जांच में चौंकाने वाला खुलासा

Delhi Baby Care Center Fire Accident Video: दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में धमाके के साथ आग लगने का वीडियो सामने आया है, वहीं बड़ा सवाल यह है कि हादसे का जिम्मेदार कौन है? मालिक और स्टाफ फरार है, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल कड़ी कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं, पर 7 नवजातों की मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Delhi Baby Care Center Fire Accident Video Viral

Delhi Baby Care Center Fire Accident: दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में लगी आग जिंदा जलने से 7 नवजातों की मौत हो गई, लेकिन उनकी मौत का जिम्मेदार कौन है? सेंटर का मालिक नवीन, संचालक और स्टाफ फरार है। पुलिस IPC की धारा 336, 304A और 34 के तहत FIR दर्ज कर चुकी है। जांच में पता चला है कि जिस बिल्डिंग में बेबी केयर सेंटर चल रहा था, उसमें सबसे नीचे अंडरग्राउंड एरिया में अवैध रूप से ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग का काम भी चल रहा था, जिनमें ब्लास्ट होने से आग भड़की।

दिल्ली फायर सर्विस चीफ अतुल गर्ग का कहना है कि शायद किसी कर्मी ने सिगरेट या बीड़ी फूंकी होगी, जिस वजह से ऑक्सीजन ने आग पकड़ ली और अग्निकांड हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि सेंटर के पास से गुजर रही कार के एयरबैग तक खुल गए थे। आस-पास के घरों के शीशे टूट गए थे। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है, लेकिन आरोपी कौन हैं? जो फरार हैं, वे हाथ आएंगे या नहीं? फायर NOC थी या नहीं? अवैध सिलेंडर रिफिलिंग की भनक किसी को क्यों नहीं लगी? लापरवाहियों का, 7 मांओं की कोख उजड़ने का जिम्मेदार किसे ठहराया जाएगा?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ