IndiGo संकट जारी… छठवें दिन भी 350 से ज्यादा उड़ानें रद्द, आज शाम तक रिफंड का आदेश

लगातार छठवें दिन इंडिगो की फ्लाइट रद्द हुई हैं। देश के प्रमुख एयरपोर्ट पर अफरा तफरी का माहौल है। वहीं यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने आज शाम तक यात्रियों का रिफंड करने का आदेश भी दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

IndiGo (1)

IndiGo crisis

IndiGo Crisis: देश में IndiGo विमानों का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार छठवें दिन इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसल हुईं हैं। रविवार को देशभर में 350 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द हुईं। जबकि पिछले दिन यानी शनिवार को 800 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं थीं। वहीं केंद्र सरकार ने रविवार रात 8 बजे तक सभी यात्रियों का रिफंड देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

रविवार को कोलकाता, दिल्ली बेंगलुरू आदि एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट रद्द रहीं। हालांकि इंडिगो सकंट के चलते यात्रियों ने एयरपोर्ट का रुख करना कम कर दिया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो एयरलाइन के जवाबदेह प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन

महानिदेशालय ने पत्र में कहा कि आपको इस नोटिस की प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया जाता है कि उल्लंघनों के लिए विमान नियमों और नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत आपके विरुद्ध उचित प्रवर्तन कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए। निर्धारित अवधि के भीतर जवाब प्रस्तुत न करने पर मामले का एकपक्षीय निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन

इसके अलावा सरकार ने इकोनॉमी क्लास के हवाई किराए पर कैप लगाने का फैसला लिया। सरकार ने विमान कंपनियों के मनमाने किराए पर रोक लगाई है। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने केंद्र के फैसले का स्वागत किया। कहा कि सार्वजनिक हितों की रक्षा का एकमात्र तरीका मूल्य नियंत्रण है। एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि मुझे खुशी है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय आखिरकार जागा है और उसने इकोनॉमी क्लास के किरायों पर सीमा लगा दी है। जब तक एयरलाइन क्षेत्र में एकाधिकार बना रहेगा, इकोनॉमी क्लास के किरायों पर सीमा लागू रहनी चाहिए। जब तक कड़ी प्रतिस्पर्धा न हो, जनहित की रक्षा का एकमात्र उपाय कीमतों पर नियंत्रण है। अधिकांश यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ