ऑपरेशनल संकट के बीच इंडिगो का यात्रियों से माफीनामा, सुविधाओं और रिफंड का दिया आश्वासन

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने हाल के दिनों में उड़ानों के बड़े पैमाने पर रद्द होने और परिचालन संकट के बीच यात्रियों से औपचारिक माफी मांगी है. एयरलाइन ने कहा कि वह स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है.

indigo_a4caaa
विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने हाल के दिनों में उड़ानों के बड़े पैमाने पर रद्द होने और परिचालन संकट के बीच यात्रियों से औपचारिक माफी मांगी है. एयरलाइन ने कहा कि वह स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है.

एयरलाइन ने अपने संदेश में लिखा, ‘हम अपने प्रत्येक ग्राहक से दिल से माफी चाहते हैं. पिछले कुछ दिन आप सभी के लिए बेहद कठिन रहे हैं. समस्या रातोंरात हल नहीं होगी, लेकिन हम पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द सामान्य संचालन बहाल किया जा सके.’

Advertisment

इंडिगो ने स्वीकार किया कि बीते दिनों उनका परिचालन गंभीर रूप से प्रभावित रहा, जिसके चलते बड़ी संख्या में यात्रियों की उड़ानें रद्द हुईं और अनेक लोग लंबे समय तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे.

एयरलाइन द्वारा यात्रियों को दी गई प्रमुख राहतें:

  • सभी रद्द उड़ानों का रिफंड स्वतः मूल भुगतान माध्यम में वापस किया जाएगा.
  • 5 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच यात्रा वाली बुकिंग्स पर कैंसलेशन/रिशेड्यूल शुल्क पूरी तरह माफ किया गया.
  • विभिन्न शहरों में यात्रियों की सुविधा के लिए हजारों होटल कमरे और सतही परिवहन की व्यवस्था की गई है.
  • एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए भोजन और स्नैक्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए, जहां संभव हो, लाउंज एक्सेस उपलब्ध कराया जा रहा है.

इंडिगो ने कहा कि आज रद्द होने वाली उड़ानों की संख्या सबसे अधिक हो सकती है, क्योंकि वे अपने सिस्टम और शेड्यूल को ‘रीबूट’ कर रहे हैं. एयरलाइन का दावा है कि संचालन को सुचारु बनाने के लिए अल्पकालिक, योजनाबद्ध कैंसलेशन किए जा रहे हैं, ताकि कल से स्थिति में सुधार शुरू हो सके.

इंडिगो ने आश्वस्त किया कि वह मंत्रालय और DGCA के साथ समन्वय में मिलकर परिचालन सामान्य करने में जुटी है.

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ