IndiGo to charge Rs 2000 per seat in select categories: बेड़े और बाजार हिस्सेदारी के हिसाब से देश की सबसे बड़ी वाहक है। उसने चार जनवरी 2024 को प्रभावी ईंधन शुल्क वापस लेने की घोषणा की तो यात्रियों ने राहत की सांस ली, लेकिन सोमवार को एयरलाइन ने उन्हें जोर का झटका दिया। इंडिगो ने अपने सीट-चयन शुल्क में इजाफा कर दिया है। इससे सीट चयन के लिए सहायक शुल्क बढ़ गया है। एयरलाइन के इस कदम से कुछ सीटों की कीमत तत्काल 2000 रुपये हो गई है। बता दें कि पिछले सप्ताह इंडिगो के बुकिंग इंजन पर सहायक शुल्क दिखना शुरू हो गया था। आज इसे एयरलाइन की वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया।
गौरतलब है कि इंडिगो अपनी कुछ सीटों को XL के रूप में ब्रांड करता है। ये सीटें एक्स्ट्रा लेगरूम के साथ आती हैं और पहली पंक्ति की सीटों के मुकाबले जल्दी उतरने में आसान होती हैं। हालांकि, इन सीटों के लिए सेवा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एयरलाइन के A320 या A320neo विमान में 180 या 186 सीटों में 18 सीटें ऐसी हैं, जो XL सीटों के रूप में बेची जाती है। इन सभी सीटों को 2000 रुपये में नहीं बेचा जाता। इनकी दरें 1400 से 2000 के बीच भिन्न होती हैं।
इन कीमतों में हुआ संसोधन
एयरलाइन ने 150 से 1500 रुपये तक की कीमतों में संशोधन किया है। ऊपरी रेंज यानी 1500 रुपये की कीमत वाले रेंज में 33 प्रतिशत यानी 500 रुपये का इजाफा कर अब इसे 2000 रुपये कर दिया गया है। हालांकि, कुछ कीमतों में गिरावट भी देखने को मिली हैं। एटीआर 72-600 द्वारा संचालित फ्लाइट्स की सीट चयन के मामले में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: चाय कॉफी पीने के लिए खरीदना ही पड़ेगा स्नैक्स, IndiGo पर यात्री ने निकाला गुस्सा तो कंपनी ने दी सफाई
इन सीटों का बढ़ा रेट
एयरबस बेड़े में पंक्ति 2 और 3 के लिए सीट चयन शुल्क 450 रुपये से घटकर 400 रुपये हो गया है। वहीं, A320 पर पंक्ति 11 और 14 से 20 तक के लिए शुल्क 250 रुपये से बढ़कर 400 रुपये हो गया है। यहां तक कि गलियारे या खिड़की वाली सीट ,जो पहले 150 रुपये में उपलब्ध थीं, उसका भी रेट बढ़कर 400 रुपये हो गया है। बता दें कि इंडिगो ने पिछली तिमाही में ₹ 1551 करोड़ का सहायक राजस्व दर्ज किया था, जिसमें सीट चयन, भोजन चयन के साथ-साथ अन्य संयोजन भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: IndiGo की फ्लाइट में महिला ने मंगाया सैंडविच, पहली ही बाइट में निकला रेंगता हुआ कीड़ा
संबंधित खबरें
इंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
32 mins agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
1 hr agoभारत में इस बार कम पड़ सकती है सर्दी, 'अल नीनो' बन रहा विलेन
1 hr agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 hrs agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
4 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
4 hrs agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
4 hrs agoJEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
5 hrs agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
5 hrs agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines