---विज्ञापन---

देश angle-right

सिर्फ 6 सवारियों के साथ Indigo का फ्लाइट उड़ाने से इनकार, भड़के पैसेंजर्स ने काटा बवाल, बोले- कार्रवाई करो

Indigo Flight Controversy: इंडिगो की फ्लाइट में चढ़े ही थे कि अचानक फोन आया और नीचे उतरना पड़ा। 6 यात्रियों के साथ ऐसा हुआ, आखिर क्यों और क्या विवाद हुआ जानिए...

---खबर नीचे जारी है---

Six Passengers Lured Out From Indigo Flight: इंडिगो की फ्लाइट में विवाद होने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। 2 दिन पहले जहां नशे में धुत यात्री ने IndiGo फ्लाइट में हंगामा किया और क्रू मेंबर्स के साथ बदसलूकी की थी, वहीं सोमवार रात इंडिगो ने सिर्फ 6 यात्रियों के साथ फ्लाइट उड़ाने से इनकार कर दिया। पैसेंजर्स को फ्लाइट से उतार दिया गया, लेकिन पैसेंजर्स भड़क गए और उन्होंने काफी हंगामा किया। बेंगलुरु से चेन्नई जा रही फ्लाइट से उतारे गए यात्रियों ने इंडिगो के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है, क्योंकि इससे उन्हें काफी असुविधा हुई। इसलिए वे चाहते हैं कि कंपनी के खिलाफ कार्रवाई हो और उन्हें मुआवजा दिया जाए।

 

---खबर नीचे जारी है---

6 यात्रियों में 2 बुजुर्ग शामिल, काफी परेशान हुए

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयरलाइन का तर्क था कि वह सिर्फ 6 यात्रियों के साथ उड़ान नहीं भरना चाहती थी। इसलिए ग्राउंड स्टाफ ने बहाने से उन्हें फ्लाइट से उतार दिया। यात्रियों को रातभर शहर में रुकना पड़ा। रविवार रात की घटना है। सोमवार सुबह उन्हें दूसरी फ्लाइट से चेन्नई के लिए उड़ान भरनी पड़ी। 6 यात्रियों में 2 बुजुर्ग भी शामिल थे। इन्होंने आरोप लगाया कि इंडिगो ने उनके लिए हवाई अड्डे के होटल में रहने का इंतजाम भी नहीं किया। इससे उन्हें और ज्यादा तकलीफ हुई। इंडिगो की उड़ान 6E478 अमृतसर से बेंगलुरु होते हुए चेन्नई गई। केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (KIA) बैंगलुरु में फ्लाइट रुकी।

---खबर नीचे जारी है---

 

बैंगलुरु एयरपोर्ट से ही चढ़े थे सभी 6 यात्री

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे फ्लाइट बैंगलुरु लैंड हुई। बैंगलुरु टरमैक पर विमान में 6 यात्री चढ़े। जैसे ही उन्होंने सीट ली, मोबाइल फोन पर इंडिगो ग्राउंड क्रू मेंबर का फोन आया और उन्होंने फ्लाइट से उतरने के लिए कहा कि आपके बोर्डिंग में कुछ प्रॉब्लम है, आपको आना होगा। ऐसा ही कुछ 5 अन्य यात्रियों के साथ भी हुआ। KIA में इंडिगो के सूत्रों ने घटना की पुष्टि की और कहा कि 2 यात्रियों को रात के लिए हवाई अड्डे से 13 किमी दूर एक होटल में ठहराया गया था। अन्य ने हवाई अड्डे के लाउंज में रुकने का फैसला किया। अधिकारी ने कहा कि सोमवार सुबह सभी को दूसरी फ्लाइट में चेन्नई भेजा गया।

---खबर नीचे जारी है---

इंडिगो को मैनेजर ने भी दुर्व्यवहार किया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यात्रियों को फ्लाइट से इस तरह उतारने की सहीं वजह नहीं बताई गई। उनकी कर्मचारियों से बहस भी हो गई। फ्लाइट भी टेक ऑफ कर चुकी थी। हंगामा करने पर हवाई अड्डे पर इंडिगो के सहायक प्रबंधक, लॉयड पिंटो आए, लेकिन उन्होंने भी उदासीन रवैया रहा। उन्होंने पीड़ित यात्रियों के प्रति कोई सहानुभूति नहीं दिखाई। काफी बहस और हंगामे के बाद जब वे अपनी गलती मानने पर आए तो उन्होंने यात्रियों को हवाई अड्डे के अंदर होटल देने से इनकार कर दिया। इसके पीछे तर्क दिया कि वे होटल उपलब्ध कराने के दायरे में नहीं आते। वहीं यात्रियों का कहना है कि कंपनी ने कई मामलों में उनसे झूठ कहा।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 21, 2023 08:24 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola