इंडिगो के खड़े प्लेन से कैसे टकराया टेंपो ट्रैवलर? बेंगलुरु एयरपोर्ट पर स्टाफ में मची अफरातफरी

विमान रनवे पर खड़ा था कि एक टेंपो ट्रैवलर उससे टकरा गया। हादसे में टेपों ट्रैवलर का ज्यादा नुकसान हुआ। ड्राइवर को भी चोटें लगी। हादसा बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हुआ, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। आइए पूरा मामला जानते हैं…

Bengaluru Airport
विज्ञापन

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हुए एक हादसे की जानकारी सामने आई है। हालांकि हादसा 18 अप्रैल दिन शुक्रवार का हुआ था, लेकिन इंडिगो एयरलाइन की ओर से बयान जारी करके हादसे की जानकारी दी गई है। हुआ यूं कि इंडिगो एयरलाइन का एक विमान ल्फा पार्किंग बे 71 में केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बेंगलुरु में पार्क था कि अचानक एक टेंपो ट्रैवलर विमान के अगले हिस्से टकरा गया।

हादसे में टेंपो ट्रैवलर की छत बुरी तरह डैमेज हो गई। विंडस्क्रीन टूट गई और ड्राइवर को चोटें लगीं। विमान और टेंपो की टक्कर देखते ही एयरपोर्ट स्टाफ में हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मी, स्टाफ, इंजीनियर और अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया। इंडिगो एयरलाइन के अधिकारियों को भी हादसे की सूचना दी गई तो अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।

विज्ञापन

कर्मचारियों को लेकर जा रहा था टेंपो

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि हादसा दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ था। टेंपो जिस विमान से टकराया, वह एयलाइन का A320 एयरबस था। विमान का इंजन खराब था, इसलिए एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड (AOG) की कैटेगरी में वह पार्क था। ग्लोब ग्राउंड इंडिया नामक ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी का टेंपो ट्रैवलर अकासा एयरलाइंस के कर्मचारियों को उनके ऑफिस से आइसोलेशन बे में लेकर जा रहा था, जिन्हें विमान का इंजन ठीक करना था।

कर्मचारियों को लेकर आया टेंपो विमान और जमीन के बीच का गैप जाने बिना विमान के अगले हिस्से के नीचे से गुजरने लगा तो विमान से टकरा गया। टक्कर लगते ही टेंपो की छत डैमेज हो गई। बताया जा रहा है कि टेंपो ड्राइवर को नींद की झपकी लग रही थी। गनीमत ही कि टेंपो में सिर्फ ड्राइवर था, वरना बड़ा हादसा होता।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

बेंगलुरु एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि हादसा होने की खबर मिलते ही सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का तुरंत पालन किया गया। यात्रियों और हवाई अड्डे के कर्मियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दुर्घटना टेंपो ट्रैवलर के चालक की लापरवाही के कारण हुई, जब वह कर्मचारियों को उतार रहा था।

विज्ञापन

वाहन का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, चालक को मामूली चोटें आईं हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई हादसे की तस्वीरों में दिख रहा है कि टेंपो ट्रैवलर की छत क्षतिग्रस्त हो गई है। ड्राइवर की तरफ का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है और विंडस्क्रीन भी टूट गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ