प्लेन का पहिया टूटा, भड़की आग और यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें लैंडिंग के समय हादसे का वीडियो

अमेरिका में लैंडिंग के समय विमान का पहिया टूट गया और आग लग गई। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के वीडियो सामने आए हैं। वीडियो यात्रियों ने ही बनाया और हादसे के बाद आंखोंदेखा हाल भी सुनाया। लोगों ने बताया कि हादसे के समय उनकी हालत कैसी हो गई थी?

Flight Emergency Landing Video
विज्ञापन

अमेरिका की फ्रंटियर एयरलाइंस की फ्लाइट 5306 की इमरजेंसी लैंडिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। फ्लाइट 228 लोगों को लेकर फ्लोरिडा के ऑरलैंडो एयरपोर्ट से एयरलाइंस का 3506 एयरबस जेट विमान उड़ा था और फ्लाइट को प्यूर्टो रिको के सैन जुआन में लुइस मुनोज मारिन एयरपोर्ट पर लैंड होना था, लेकिन लैंडिंग के समय विमान के फ्रंट लैंडिंग गियर में खराबी आ गई। पहिया अचानक टूटकर अलग हो गया और विमान से आग की लपटें उठने लगीं।

पहिया टूटने के बाद फ्लाइट लड़खड़ाने लगी। वहीं आग की विकराल लपटें देखकर विमान में सवार 228 यात्रियों और क्रू मेंबर्स में हड़कंप मच गया। पैसेंजर्स ने हादसे का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि फ्लाइट सेफ लैंड हो गई, लेकिन इस भयावह लैंडिंग के कई वीडियो सामने आए हैं। एयरलाइन ने पैसेंजर्स के सुरक्षित होने की पुष्टि की। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बोर्ड हादसे की जांच कर रहा है।

विज्ञापन

 

 इमरजेंसी गेट से रेस्क्यू किए गए पैसेंजर्स

वायरल वीडियो में विमान से आग की लपटें निकलती दिख रह हैं। यात्रियों के चिल्लाने और ईश्वर से प्रार्थना करने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। हलांकि विमान की सेफ लैंडिंग हो गई और हादसे में किसी के घायल होने की खबर भी नहीं आई है, लेकिन पैसेंजर्स में दहशत फैल गई थी। वे चीखने चिल्लाने लग गए थे।

विज्ञापन

यात्रियों को इमरजेंसी गेट से रेस्क्यू करके टैक्सीवे पर उतारा गया। हादसाग्रस्त विमान को बस से टर्मिनल तक पहुंचाया गया। फ्रंटियर एयरलाइंस ने हादसे की पुष्टि की और देशवासियों को बताया कि फ्लाइट सेफ लैंड हो गई है। सभी 228 यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। किसी को कई चोट नहीं लगी है।

विज्ञापन

पैसेंजर ने बयां किया आंखोंदेखा मंजर

एक पैसेंजर मेलानी गोंजालेज व्हार्टन ने हादसे को लेकर अपना अनुभव बताया। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि फ्लोरिडा से प्यूर्टो रिको के लिए परिवार के साथ उड़ान भरी थी, लेकिन वह उड़ान भयावह अनुभव बन गई, क्योंकि विमान ने लुइस मुनोज मारिन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश की और हादसा हो गया। कुछ मिनटों के लिए तो लगा कि पृथ्वी पर हमारी कहानी का अंत हो गया है। उड़ान के दौरान अपनी खिड़की से दर्दनाक हादसे को देखा तो रूह कांप गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ