---विज्ञापन---

SwaRail Super App से कैसे होगा सफर आसान? ‘टिकट’ के अलावा फटाफट मिलेगा ‘खाना’

SwaRail Super App: रेल मंत्रालय यात्रियों की सुविधा के लिए SwaRail Super App नाम की एक एप्लीकेशन लॉन्च की है। यह एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन है, जिसमें कई सर्विस मिलती हैं। जानिए यह ऐप कैसे काम करता है?

SwaRail Super App: भारतीय रेल में रोज लाखों यात्री सफर करते हैं। लोगों को सफर के दौरान कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार यात्रियों को ट्रेन के अंदर खाना नहीं मिलता, तो कई बार साफ-सफाई की भी दिक्कत होती है। अगर आप अपने सफर में परेशानियों को दूर रहना चाहते हैं, तो इसके लिए नया ऐप आ गया है। इस ऐप के जरिए सामान्य टिकट और प्लेटफार्म टिकट, ट्रेन का शेड्यूल, खानपान और रेल मदद जैसी सुविधाएं मिल जाएंगी। टिकट बुक करने का आसान तरीका तो आपको पहले ही बता चुके हैं, आज इस ऐप के जरिए खाना कैसे ऑर्डर किया जा सकता है, उसका प्रोसेस बताएंगे।

एक ऐप में कई फायदे

SwaRail ऐप को IRCTC के लिए डिजाइन किया है। इस ऐप में अलग-अलग डिजिटल सेवाओं का लाभ एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगा। जिसमें यात्री टिकट बुकिंग से लेकर खाने-पीने और शिकायत तक दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, यात्रा से जुड़ी सभी परेशानियों को इस ऐप के जरिए हल किया जा सकता है। आपको बता दें कि SwaRail ऐप को फिलहाल बीटा वर्जन में टेस्टिंग के लिए लाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे जल्द ही भारतीय रेलवे आम यूजर्स के इस्तेमाल के लिए खोल देगा। हालांकि, अभी गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर यह ऐप उपलब्ध है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IRCTC App में क्या है ‘Opt Vikalp’? आसानी से बुक करें कंफर्म टिकट

क्या काम करता है यह ऐप?

1- आरक्षित टिकट बुकिंग।
2- अनारक्षित टिकट और प्लेटफार्म टिकट बुकिंग।
3- पीएनआर स्थिति और ट्रेन की स्थिति बताना।
4- ट्रेन में खाना ऑर्डर करना।

---विज्ञापन---

खाना कैसे ऑर्डर करें?

SwaRail का उद्देश्य रेल यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी डिजिटल सुविधाएं देना है। इसमें टिकट बुकिंग के अलावा, खाना भी ऑर्डर किया जा सकता है। इसके लिए इस ऐप को फोन में डाउनलोड करें। जो Google Play Store और Apple App Store पर मिल से डाउनलोड किया जा सकेगा। डाउनलोड होते ही कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी, जिनको भर दें।

SwaRail Super App

---विज्ञापन---

इसके बाद जर्नी प्लानर खुल जाएगा, जिसमें सामान्य टिकट, रिजर्व टिकट और प्लेटफार्म टिकट का ऑप्शन दिख जाएगा। चूंकि आपको टिकट बुक नहीं करना है बल्कि खाना ऑर्डर करना है, तो उसी के नीचे दूसरी लाइन में ऑर्डर फूड का ऑप्शन दिख जाएगा। जिस पर क्लिक करते ही खाने का ऑप्शन मिलेगा। इसमें मांगी गई सभी जानकारी भरकर खाना ऑर्डर किया जा सकता है।

SwaRail Super App

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: SwaRail Super App कैसे करता है काम? जानें स्टेप बाय स्टेप में हर सुविधा की डिटेल

First published on: Feb 23, 2025 01:37 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola