IRCTC App में क्या है 'Opt Vikalp'? आसानी से बुक करें कंफर्म टिकट

Opt Vikalp in IRCTC: भारतीय रेलवे के कई ऐप के जरिए टिकट बुक किए जाते हैं। आज उन्हीं में से एक IRCTC ऐप के एक खास फीचर के बारे में बताएंगे, जिससे कंफर्म टिकट बुक किया जा सकता है।

Opt Vikalp in IRCTC

Opt Vikalp in IRCTC: आईआरसीटीसी ऐप के जरिए टिकट बुक करने का तरीका ज्यादातर उन सभी लोगो को पता होगा, जो ट्रेनों में सफर करते हैं। कई बार इस ऐप से सीधे तौर पर कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है। उसके लिए आपको कहीं और नहीं जाना है, बस इस ऐप में ही ‘Opt Vikalp’ को चुनना है। इसमें 7 ट्रेनों के ऑप्शन मिल जाएंगे। जिसमें से कम से कम एक ट्रेन में तो आपको कंफर्म टिकट मिल सकती है। जानिए Opt Vikalp कैसे काम करता है और कैसे इसका इस्तेमाल किया जा सकता है?

IRCTC के ऐप में क्या ‘विकल्प’?

भारतीय रेलवे का IRCTC ऐप में ट्रेन टिकट बुकिंग, खाना ऑर्डर करना और ट्रेन को ट्रैक करने के अलावा भी कई सुविधाएं मिल जाती हैं। इस ऐप को फोन में डाउनलोड करने के बाद स्टेप बाय स्टेप टिक बुक कर ली जाती है। लेकिन कभी आपने इसमें Opt Vikalp को नोटिस किया है? क्या आप जानते हैं कि ऐप में इसका क्या काम होता है? अगर नहीं जानते, तो आज हम इसके बारे में आपको बताएंगे, कि आखिर ये कैसे आपको कंफर्म टिकट दिलाने में मदद कर सकता है।

कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट?

भारतीय रेलवे के IRCTC ऐप को प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसको डाउनलोड करने के बाद आपको कहां तक का टिकट चाहिए, उसको चुन लें। इसमें अपनी पर्सनल डिलेल भरने के बाद यात्रा से जुड़ी जानकारी भरनी होती है। उसके बाद पेमेंट का ऑप्शन दिखता है। यह सब करने के बाद भी कई बार टिकट वेटिंग में रहता है। इस सिचुएशन में ही Opt Vikalp का इस्तेमाल किया जाता है।

Opt Vikalp का इस्तेमाल

IRCTC ऐप से टिकट बुक करने के बाद अपने माई बुकिंग्स पर जाएं। वहां पर बुक की गई ट्रेन के ऊपर ही तीन डॉट्स दिखेंगे, जिसपर क्लिक करने के बाद चौथा ऑप्शन Opt Vikalp का दिख जाएगा। इसपर क्लिक करने के बाद यह कुछ टर्म एंड कंडीशन खुलकर सामने आएंगे, जिनको एक्सेप्ट कर लेना है। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर ट्रेनों की लिस्ट खुलकर सामने आ जाएगी।

Opt Vikalp

जिसमें से किन्हीं 7 ट्रेनों को चुनने का ऑप्शन दिखेगा। यह वही ट्रेनें होंगी जो जिनमें आपके रूट के टिकट होंगे। इसके बाद इन ट्रेनों में से किसी एक में आपको कंफर्म टिकट मिल जाएगा।

Opt Vikalp

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ