---विज्ञापन---

SwaRail Super App कैसे करता है काम? जानें स्टेप बाय स्टेप में हर सुविधा की डिटेल

SwaRail Super App: रेल मंत्रालय यात्रियों की सुपरऐप नाम की एक एप्लीकेशन लॉन्च की है। यह एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन है, जिसमें कई सर्विस मिल जाती हैं। जानिए यह एप्लीकेशन कैसे काम करती है।

SwaRail Super App: वर्तमान में भारतीय रेलवे के कई ऐप हैं, जो यात्रियों की यात्रा से जुड़ी परेशानियों को हल करने के लिए हैं। भारतीय रेलवे समय के साथ नए ऐप लॉन्च करता है, जिससे यात्रियाों को अच्छी सुविधा दी जा सके। इसी कड़ी में रेलवे ने Swarail App नाम से एक एप्लीकेशन लॉन्च की है, जो एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन के तौर पर काम करती है। इस ऐप का उद्देश्य यात्रियों को मिलने वाली सेवाओं को आसान और सुविधाजनक बनाना है। जानिए इस ऐप के जरिए यात्रियों को क्या-क्या सुविधाएं मिल जाती हैं।

यात्रियों के लिए इस ऐप में क्या?

IRCTC और UTS जैसे ऐप से यात्री अपनी यात्रा से जुड़ी हर जानकारी ले सकते हैं। लेकिन रेल मंत्रालय के SwaRail सुपर ऐप में सभी समस्याओं का हल मिल जाएगा। जो यूजर्स अभी IRCTC और UTS का इस्तेमाल करते हैं, इन दोनों ऐप का काम इस SwaRail सुपर ऐप से हो जाएगा। इस ऐप से यात्रियों को टिकट बुकिंग, सामान्य टिकट और प्लेटफार्म टिकट, ट्रेन का शेड्यूल, खानपान और रेल मदद जैसी सुविधाएं मिल जाएंगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: UP Board Exam में छात्र Chat GPT का इस्तेमाल कैसे करें? हर सवाल का मिलेगा आसान जवाब

कैसे करें लॉगिन?

इस ऐप को इस्तेमाल करने के लिए पहले फोन में डाउनलोड करना होगा। जो Google Play Store और Apple App Store पर मिल जाएगा। इनको डाउनलोड करते ही कुछ जानकारियां मांगी जाएंगी।

---विज्ञापन---

Swarail App

जिनको भरने के बाद बाद जर्नी प्लानर खुलकर सामने आ जाएगा। इसमें सामान्य टिकट, रिजर्व टिकट और प्लेटफार्म टिकट का ऑप्शन दिखेगा। इनमें से जो भी टिकट आपको लेना है, वह सेलेक्ट कर लें।

---विज्ञापन---

Swarail App

इसके बाद कहां से कहां तक की टिकट चाहिए, इसकी जानकारी देनी होगी। लास्ट में पेमेंट का ऑप्शन खुलकर सामने आ जाएगा। पेमेंट करते ही आपकी टिकट बुक कंफर्म हो जाएगी। इसके बाद यात्री ट्रेन को ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा, इस ऐप में अपनी परेशानी लिखकर सबमिट भी कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

Swarail App

First published on: Feb 21, 2025 10:17 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola