Srinagar to Katra 3 Trains Schedule Released: जम्मू कश्मीर और वैष्णो देवी धाम को देश के बाकी हिस्सों से कनेक्ट करने के लिए रेलवे का एक और प्रोजेक्ट पूरा होने जा रहा है। जी हां, श्रीनगर-कटरा के बीच दौड़ने वाली 3 ट्रेनें 20 जनवरी के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी। खुद प्रधानमंत्री मोदी इन ट्रेनों केा हरी झंडी दिखाएंगे।
उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) पर एक मेल एक्सप्रेस और 2 वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेंगी। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रेल रूट पर ट्रेनों का ट्रायल रन सफल रहा। अब हम कटरा-श्रीनगर ट्रेन लिंक को चालू करने के लिए तैयार हैं। यह सर्विस जहां टूरिस्टों और श्रद्धालुओं को तेज स्पीड वाला और परिवहन का कुशल साधन प्रदान करेगी, बल्कि कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें:चीन में फैली कोरोना से खतरनाक बीमारी भारत के लिए कितनी डेंजरस? हेल्थ मिनिस्ट्री ने दिया ये जवाब
श्रीनगर से कटरा के बीच 203KM का सफर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेल मंत्रालय ने उत्तर रेलवे जोन के तहत नया जम्मू डिवीजन स्थापित करने के लिए फिरोजपुर डिवीजन का पुनर्गठन किया है। जम्मू संभाग में 5 सेक्शन होंगे- पठानकोट-जम्मू-उधमपुर, श्रीनगर-बारामुल्ला, भोगपुर सिरवाल-पठानकोट, बटाला (छोड़कर)-पठानकोट और पठानकोट-जोगिंदर नगर। इन पांचों सेक्शन की संयुक्त लंबाई 742.1 किलोमीटर होगी।
कटरा से श्रीनगर के बीच कुल दूरी 203 किलोमीटर है। इस 203 किलोमीटर लंबे रास्ते में 38 टनल और 927 ब्रिज बने हैं। सबसे लंबी टनल T-50 है, जो करीब 12.8 किलोमीटर लंबी है। 972 पुलों की लंबाई करीब 13 किलोमीटर और टनल की कुल लंबाई 119 किलोमीटर है। आधा सफर तो टनल और ब्रिज से गुजरते हुए ही पूरा हो जाएगा। वहीं रेलवे की ओर से शुक्रवार को कटरा-श्रीनगर रूट के लिए 3 ट्रेनों का शेड्यूल भी जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें:Predictions के ‘महागुरु’! साल 2025 के लिए 5 डराने वाली भविष्यवाणियां
यह 3 ट्रेनें श्रीगनग से कटरा आना जाना करेंगी
कटरा-श्रीनगर रूट पर पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा-श्रीनगर ट्रेन नाम से दौड़ेगी। इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन की स्पी 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इस ट्रेन के दोनों शहरों के बीच रियासी, सवालकोट, संगलदान, रामबन, बनिहाल, काजीगुंज और बिजबेहरा 7 स्टेशनों पर स्टॉपेज होंगे। यह ट्रेन कटरा से सुबह 8:10 बजे रवाना होगी और 11:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। इस वंदे भारत एक्सप्रेस को हफ्ते में 6 दिन दौड़ाया जाएगा। श्रीनगर से कटरा के बीच का 203 KM का सफर यह ट्रेन 3 घंटे 10 मिनट में पूरा करेगी।
दूसरी ट्रेन करीब साढ़े 3 घंटे में पहुंचाएगी। दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12:45 बजे श्रीनगर से रवाना होगी और दोपहर 3:55 बजे कटरा पहुंचेगी। मेल एक्सप्रेस ट्रेन कटरा से श्रीनगर के लिए 2 दिन दौड़ेगी। यह ट्रेन सुबह 9:50 बजे और दोपहर 3 बजे रवाना होगी। पहला सफर दोपहर 1:10 बजे और दूसरा शाम 6:20 बजे पूरा होगा। वापसी में मेल एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 8:55 बजे श्रीनगर से रवाना होगी और दोपहर 12:05 बजे कटरा पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें:Video: वंदे भारत की 180KM स्पीड, रेलमंत्री वैष्णव ने वीडियो किया ट्वीट, जानें ट्रेन का रूट और फीचर्स?
संबंधित खबरें
UP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
21 mins agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
1 hr agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
3 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
3 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
4 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
4 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines