SwaRail App में क्या है 'Rail Madad' फीचर? यात्रियों के लिए कैसे करेगा काम, जानिए सबकुछ

SwaRail Super App: रेल मंत्रालय यात्रियों की सुविधा के लिए SwaRail Super App लॉन्च किया है, जिसमें यात्रा से जुड़ी तमाम समस्याओं को हल किया जा सकता है।

SwaRail Super App

SwaRail Super App: भारतीय रेल यात्रा को और अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए SwaRail Super App लाया गया है। इस ऐप के माध्यम से यात्रियों को न केवल सामान्य और प्लेटफार्म टिकट बुकिंग की सुविधा मिलती है, बल्कि ट्रेन का शेड्यूल, खानपान सेवाएं और ‘रेल मदद’ जैसी सुविधाएं भी मिल जाती हैं। इस ऐप में यूं तो कई फीचर मिल जाते हैं, आज उन्हीं में से एक ‘रेल मदद’ के बारे में आपको बताएंगे। जानिए इस ऐप का किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं?

विज्ञापन

SwaRail ऐप कैसे काम करता है?

SwaRail ऐप पर यात्रियों को कई डिजिटल सुविधाएं देगा। इस ऐप के जरिए यात्री न केवल टिकट बुक कर सकते हैं, बल्कि खाने-पीने की भी पूरी सेवाएं ले सकते हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। यात्रा के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान इस एक ऐप में मिल जाएगा। फिलहाल, SwaRail ऐप बीटा वर्जन में है और जल्द ही इसे आम यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया जाएगा। अभी यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

एक ऐप में कई फायदे

वर्तमान में भारतीय रेलवे के कई ऐप यात्रियों की मदद के चलाए जा रहे हैं। इनसे से ज्यादातर ऐप में अलग-अलग सुविधाएं मिल जाती हैं। जैसे UTS ऐप में यात्री अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं, खाना ऑर्डर करने के लिए IRCTC eCatering Food on Track जैसा ऐप है, लेकिन SwaRail ऐप में सभी सुविधाएं एक साथ मिल जाती हैं।

विज्ञापन

इस ऐप के जरिए आरक्षित टिकट बुकिंग, अनारक्षित टिकट और प्लेटफार्म टिकट बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, पीएनआर स्थिति और ट्रेन को ट्रेक करने के साथ-साथ खाना भी ऑर्डर किया जा सकता है। इस ऐप में रेल मदद का भी एक फीचर हैं, जानिए उसका कैसे इस्तेमाल करना है।

‘रेल मदद’ का इस्तेमाल

अभी यह ऐप Google Play Store और Apple App Store उपलब्ध है। यहां से इसको डाउनलोड करने के बाद सामान्य टिकट, रिजर्व टिकट और प्लेटफार्म टिकट का ऑप्शन खुलकर सामने आ जाएगा। इनमें से जो भी सुविधा आपको चाहिए उसपर क्लिक कर सकते हैं। अभी हम बात कर रहे हैं रेल मदद के बारे में।

विज्ञापन

SwaRail

वैसे तो रेलवे ने पहले ही रेल मदद का ऐप लॉन्च किया हुआ है, लेकिन इस ऐप में भी इसका ऑप्शन मिल जाता है। ऐप खुलने के बाद रेल मदद का ऑप्शन दिख जाएगा। जिस पर क्लिक करने के बाद आप अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ