Indian Railway trains coming to Delhi late due to fog cold wave: उत्तर भारत में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड, शीतलहर और घने कोहरे की वजह से जनजीवन पर काफी असर पड़ा है। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह जाना है यानी यात्री करनी है। इसकी वजह यह है कि कोहरे की वजह और अन्य कारणों से कई ट्रेनें देर से चल रही हैं। अपने समय से रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों को कीफी देर तक ट्रेन आने का इंतजार करना पड़ रहा है।
दिल्ली समेत कई रेलवे स्टेशन पर यात्री ठंड से ठिठुरते देखे गए। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। रेलवे ने देरी से चलने वाली ट्रेन की लिस्ट जारी की है। कई ट्रेनें लेट चल रही हैं तो कई रद्द हो रही हैं। भारतीय रेलवे आज 10 जनवरी बुधवार को देश के अलग अलग हिस्सों से दिल्ली लेट से आने वाली 18 ट्रेनों की सूची जारी की है।
ये भी पढ़ें-Weather Update: दिल्ली में 4 डिग्री तक गिर गया पारा, जानिए आपके राज्य में आज कैसा रहेगा मौसम
कौन सी ट्रेनें कितनी देर चल रहीं
डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12423) एक घंटे की देरी से चल रही है। बेंगलोर-निजामुद्दीन राजधानी (22691) एक घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है। भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (22823) तीन घंटे की देरी से चल रही है। अजमेर-कटरा पूजा एक्सप्रेस (12413) 6 घंटे की देरी से चल रही है। पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12801) एक घंटे की देरी से चल रही है। कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस (15707) चार घंटे की देरी से चल रही है।
अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस (12716) दो घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है। सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस (12553) दो घंटे की देरी से चल रही है। रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस (12427) तीन घंटे की देरी से चल रही है। आजमगढ़-दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस (12225) पांच घंटे 15 मिनट की देरी से चल रही है। अंबेडकरनगर-कटरा एक्सप्रेस (12919) दो घंटे 15 मिनट की देरी से चल रही है।
चेन्नई-नई दिल्ली जीटी (12615) एक घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है। खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस (11841) 6 घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है। जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस (12414) 6 घंटे की देरी से चल रही है। कामाख्या दिल्ली जंक्शन ब्रह्मपुत्र मेल (15658) दो घंटे 15 मिनट की देरी से चल रही है। सिवनी-फिरोजपुर एक्सप्रेस (14623) 4 घंटे की देरी से चल रही है। मनिकपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12447) एक घंटे 15 मिनट की देरी से चल रही है।
ये भी पढ़ें-तकिए से मुंह-नाक दबाया और…पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, कैसे सूचना ने बेटे को तड़पा-तड़पा कर मारा?
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
22 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
55 mins agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
1 hr agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
1 hr ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
4 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
4 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
4 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
6 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
7 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines