ट्रेन से सफर करना अब जेब पर पड़ेगा भारी, रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, जानिए हर एक डिटेल

लोग फ्लाइट के मुकाबले ट्रेन से जाना ज्यादा आसान समझते हैं क्योंकि आम आदमी के लिए ट्रेन का किराया देना ज्यादा आसान होता है. लेकिन अब रेलवे मंत्रालय के बड़े ऐलान के बाद ट्रेन से सफर करना भी जनता की जेब पर भारी पड़ सकता है.

railway price hike

Credit: Social Media

विज्ञापन

Railway Price Hike: अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. रेलवे मंत्रालय ने टिकट के दामों में इजाफा करने के लिए ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर दिया है. जिसके मुताबिक 26 दिसंबर 2025 यानि आज से ट्रेन का किराया बढ़ा दिया गया है.

अब कितना महंगा पड़ेगा रेलवे का सफर?

भारतीय रेलवे ने प्रति किलोमीटर 2 पैसे के हिसाब से टिकट के दाम बढ़ाए हैं. जिसके मुताबिक अगर आप 215 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा कर रहे हैं तो आपको टिकट पहले के मुकाबले महंगा मिलेगा. 1 हजार किलोमीटर की दूरी के लिए टिकट बुक करने पर आपको 20 रुपये ज्यादा देने होंगे. 26 दिसंबर के लिए आपने जो टिकट बुक की है, उसपर कोई एक्सट्रा चार्ज नहीं लगेगा यानी पहले के दामों के हिसाब से ही आप यात्रा कर पाएंगे. लेकिन अगर आप ट्रेन के अंदर या स्टेशन पर जाकर टिकट खरीदते हैं तो आपको नए नियम के मुताबिक पैसे देने होंगे.

Advertisment

इनपर नहीं पड़ेगा असर

खुशखबरी ये है कि 215 किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा करने वालों पर रेलवे के नए नियमों का कोई असर नहीं पड़ेगा. साथ ही मासिक टिकट होल्डर्स यानि पास वालों के लिए भी किराए में कोई इजाफा नहीं हुआ है. मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई जैसे बड़े शहरों में लोकल ट्रेनों से यात्रा करने वाले लाखों लोगों पर इसका असर नहीं पड़ेगा यानी जो लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं, उनके लिए टिकट की कीमत पहले जितनी ही रहेगी. भारतीय रेलवे ने 21 दिसंबर को टिकट के दाम बढ़ाने का ऐलान किया था. उनका दावा है कि इस फैसले से रेलवे को 600 करोड़ रुपये का मुनाफा होगा.

साल में दूसरी बार बढ़ा किराया

2025 में ये दूसरी बार हुआ है जब रेलवे ने किराया बढ़ाया हो. इससे पहले 1 जुलाई को रेलवे ने टिकट की कीमतों में इजाफा किया था. तब नॉन-एसी ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की थी. रेल मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो ये किराया इसलिए बढ़ाया जा रहा है ताकि बढ़ती महंगाई के बावजूद भी रेलवे अपनी सेवाओं को बेहतर बना सके और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े.

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ