PM Narendra Modi Meets Iranian President Masoud Pezeshkian: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 31 अगस्त 2026 को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की. ये मीटिंग इसलिए अहम है क्योंकि फरवरी में ईरान में शुरू हुए संघर्ष के बाद से दोनों नेताओं के बीच ये पहली फेस टू फेस बातचीत थी.
किन मुद्दों पर हुई बात?
मोदी और पेजेशकियन के बीच हुई बातचीत की डिटेल आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है. हालांकि उम्मीद है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास की सिचुएशन भी शामिल है, उनकी बातचीत का अहम मुद्दा रहा होगा. भारत में ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस मीटिंग को कंफर्म किया. एंबेसी ने बताया कि पेजेशकियन ने SCO समिट और शंघाई प्लस समिट के लिए किर्गिस्तान यात्रा के दौरान मोदी से मुलाकात की.
यह भी पढ़ें- ‘ट्रंप के बेटे को मारने के लिए 95 करोड़ का इनाम’, ईरान से सामने आए वीडियो ने मचाया हड़कंप
पेजेशकियन ने मांगा रीजनल सपोर्ट
पेजेशकियन का शिखर सम्मेलन में शामिल होना तेहरान और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुआ है. ईरान ने अमेरिकी आक्रामकता के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है, जबकि ईरानी राष्ट्रपति ने बार-बार कहा है कि उनका देश युद्ध नहीं चाहता है. साथ ही, पेजेशकियन ने चेतावनी दी है कि किसी भी हमले का तेहरान कड़ा जवाब देगा. उन्होंने बातचीत के जरिए संघर्ष को खत्म करने के कूटनीतिक कोशिशों का भी समर्थन किया है. ईरानी राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय स्थिरता की अहमियत पर जोर दिया और कहा कि लंबे समय तक अस्थिरता पूरे क्षेत्र में आर्थिक और सुरक्षा हितों को नुकसान पहुंचा सकती है. उन्होंने अलग-अलग और स्वतंत्र रुख वाले देशों को एक साथ लाने में SCO के रोल को भी हाइलाइट किया.
यह भी पढ़ें- ट्रंप ने किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बारूदी सुरंग साफ होने का दावा, ईरान को दी नई चेतावनी
पीएम मोदी की आर्मेनिया के पीएम से मुलाकात
शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिंयान से भी बातचीत की. दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार, फार्मास्यूटिकल्स, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्कृति और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की. उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित अहम क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी चर्चा की.इसके बाद पीएम मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर जापारोव के न्योते पर वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए.
संबंधित खबरें
अर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
19 mins agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
22 mins agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
1 hr agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
1 hr agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
4 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
5 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
5 hrs agoLIVE: लखनऊ पहुंचे अमित शाह, एयरपोर्ट पर CM योगी ने किया स्वागत
5 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
12 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines