ट्रंप ने किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से बारूदी सुरंग साफ होने का दावा, ईरान को दी नई चेतावनी

US President Donald Trump: मौजूदा वक्त में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का केंद्र स्ट्रेट ऑफ होर्मुज रहा है, अब डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इस अहम समुद्री रास्ते से सभी माइंस हटा ली गई हैं. साथ ही यूएस प्रेसिडेंट ने चेतावनी दी है कि ईरान अब नई बारूदी सुरंगें न बिछाएं.

US iRAN

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (AI Image)

Trump Claims Strait of Hormuz Mines Cleared: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 25 अगस्त 2026 को दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के इंटरनेशनल वाटर में बिछाई गई बारूदी सुरंगों को या तो हटा दिया गया है या डेटोनेट कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि ये जानकारी उन्हें अमेरिकी नौसेना ने दी थी और उन्होंने ईरान को रणनीतिक रूप से अहम इस समुद्री रास्ते में नई बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश न करने की चेतावनी दी.

विज्ञापन

‘होर्मुज पर अमेरिका की नजर’

‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने मुझे इंफॉर्म किया गया था कि बारूदी सुरंगें अब वहां मौजूद नहीं हैं. अमेरिकी ने चेतावनी दी कि अगर कोई जहाज नई बारूदी सुरंगें बिछाते हुए पाया गया, तो उसे तुरंत और व्यवस्थित सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. ट्रंप ने ये भी कहा कि अमेरिका पूरे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कड़ी नजर रख रहा है और दावा किया कि अमेरिकी निगरानी इस इलारे के जलमार्ग के ‘हर इंच’ को कवर कर रही है.

विज्ञापन

ईरानी न्यूक्लियर साइट पर US की नजर

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे दावा किया कि अमेरिकी सेना ईरानी परमाणु फैसिलिटीज पर नजर रख रही है, जिसमें ‘पिकएक्स माउंटेन’ के नाम से जाना जाने वाला साइट भी शामिल है. बताया जाता है कि ‘कू-ए-कोलांग गज ला’ नाम की ये फैसिलिटी ईरान के नतांज न्यूक्लियर कॉम्पलेक्स के पास एक पहाड़ के अंदर गहराई में डेवलप की जा रही है.

उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका 3 ईरानी परमाणु स्थलों की निगरानी कर रहा है जिन्हें पहले अमेरिकी सेना ने निशाना बनाया था. ट्रंप ने दोहराया कि वाशिंगटन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाने की किसी भी कोशिश के की तरफ ‘जीरो टॉलरेंस’ रवैया अपना रहा है. ये कमेंट ऐसे समय में आईं जब ट्रंप ने ईरान की लीडरशिप पर देश में मानवीय स्थिति को खराब करने का आरोप लगाया और दावा किया कि ईरानी सेना के सदस्यों को सैलिरी नहीं दी जा रही है.

विज्ञापन

ईरान का अमेरिका के खिलाफ विरोध

ट्रंप की ये चेतावनी ऐसे वक्त में आई है जब वाशिंगटन ज्यादा सैंक्शन के जरिए तेहरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. खबरों के मुताबिक ताजा उपायों में ईरान के साथ बिजनेस करने वाली संस्थाओं के खिलाफ ‘सेकेंडरी सैंक्शंस’ के दायरे को बढ़ाया गया है.

हालांकि,ईरान के अर्थव्यवस्था मंत्री अली मदानिजादेह ने इस दबाव को खारिज कर दिया और अमेरिका के लिए एक और झटके की भविष्यवाणी की. उन्होंने कहा कि तेहरान ने प्रतिबंधों से निपटने के लिए 2 साल की रणनीति तैयार की है और जोर देकर कहा कि ईरान वाशिंगटन के नए उपायों का सामना करने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ