'ट्रंप के बेटे को मारने के लिए 95 करोड़ का इनाम', ईरान से सामने आए वीडियो ने मचाया हड़कंप

Donald Trump Son: ईरान के स्टेट ब्रॉडकास्टर ने एक ऐसा वीडियो ऑन एयर किया है, जिसके वायरल होने पर अमेरिका में सनसनी फैल गई है. इस क्लिप में बताया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन ट्रंप को कहां मारा जाए.

Donald Trump, Russia Iran Sanctions Bill 2026, Lindsey Graham Act, White House, US Sanctions

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून पर दस्तखत कर सकते हैं. File Photo

Where to kill Barron Trump: ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने एक सनसनीखेज वीडियो दिखाया है जिसमें सीधे तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन ट्रंप को निशाना बनाया गया है. तकरीबन 3 मिनट की इस क्लिप में बैरन से जुड़ी जगहों, जैसे न्यूयॉर्क में ट्रंप टॉवर की पहचान की गई है.

विज्ञापन

10 मिलियन डॉलर का इनाम

इस ब्रॉडकास्ट की शुरुआत अंग्रेजी लैंग्वेज के एक मैसेज से होती है जिसमें पूछा गया है, ‘बैरन ट्रंप की हत्या कहां की जाए?!’ साथ ही, खबर है कि उनकी हत्या में मदद करने वाली जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर (करीब 95 करोड़ रुपये) के इनाम की पेशकश भी की गई है. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने इस वीडियो के बारे में जानकारी होने की बात मानी है और कहा है कि वो इस कंटेंट को रिव्यू कर रहे हैं कि क्या ये उनकी सुरक्षा में मौजूद किसी शख्स के लिए संभावित खतरा है.

विज्ञापन

US प्रेसिडेंट की फैमिली के खिलाफ निशाना

ये वीडियो ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB ने दिखाया था, फेडरल लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी के एक सूत्र के मुताबिक वीडियो ट्रंप और उनके फैमिली मेंबर्स को निशाना बनाने वाले ईरानी ब्रॉडकास्ट की एक बड़ी सीरीज का हिस्सा लगता है. सूत्र के मुताबिक, पहले के कुछ वीडियो में कथित तौर पर ट्रंप परिवार के सदस्यों की एक्टिविटीज के बारे में जानकारी और उन पर हमले के सुझाव शामिल थे. सीक्रेट सर्विस सुरक्षा उपायों में बदलाव करने से पहले अमेरिकी एजेंसियों, लोकल लॉ एनफोर्समेंट, विदेशी सरकारों और अपने कर्मचारियों से मिली खुफिया जानकारी की रेगुलर रिव्यू करती है.

ट्रंप को बार-बार मिली हैं धमकियां

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद इस देश से अमेरिकी राष्ट्रपति को धमकियां मिली हैं. डोनाल्ड ट्रंप पहले भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जता चुके हैं. जुलाई 2026 में उन्होंने कहा था कि वो अब तक खुशकिस्मत रहे हैं, लेकिन माना था कि उनके खिलाफ धमकियां एक गंभीर खतरा बनी रह सकती हैं. रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि शोल्डर-फायर्ड मिसाइल से जुड़े ईरान के एक पिछले खतरे के कारण अमेरिकी अधिकारियों को तुर्की में NATO समिट के दौरान ट्रंप की यात्रा पर फिर से विचार करना पड़ा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ