PM मोदी की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात, SCO समिट के दौरान हुई अहम बातचीत

India-Iran Talk: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास टेंशन शुरू होने के बाद भारत और ईरान के सबसे बड़े नेताओं के बीच पहली बार मीटिंग हुई. पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से एससीओ समिट के दौरान किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मुलाकात की.

India Iran Talk India in Iran 2

नरेंद्र मोदी और मसूद पेजेशकियन (Photo-X/@Iran_in_India)

विज्ञापन

PM Narendra Modi Meets Iranian President Masoud Pezeshkian: पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 31 अगस्त 2026 को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की. ये मीटिंग इसलिए अहम है क्योंकि फरवरी में ईरान में शुरू हुए संघर्ष के बाद से दोनों नेताओं के बीच ये पहली फेस टू फेस बातचीत थी.

किन मुद्दों पर हुई बात?

मोदी और पेजेशकियन के बीच हुई बातचीत की डिटेल आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है. हालांकि उम्मीद है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास की सिचुएशन भी शामिल है, उनकी बातचीत का अहम मुद्दा रहा होगा. भारत में ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस मीटिंग को कंफर्म किया. एंबेसी ने बताया कि पेजेशकियन ने SCO समिट और शंघाई प्लस समिट के लिए किर्गिस्तान यात्रा के दौरान मोदी से मुलाकात की.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘ट्रंप के बेटे को मारने के लिए 95 करोड़ का इनाम’, ईरान से सामने आए वीडियो ने मचाया हड़कंप

पेजेशकियन ने मांगा रीजनल सपोर्ट

पेजेशकियन का शिखर सम्मेलन में शामिल होना तेहरान और वाशिंगटन के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुआ है. ईरान ने अमेरिकी आक्रामकता के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है, जबकि ईरानी राष्ट्रपति ने बार-बार कहा है कि उनका देश युद्ध नहीं चाहता है. साथ ही, पेजेशकियन ने चेतावनी दी है कि किसी भी हमले का तेहरान कड़ा जवाब देगा. उन्होंने बातचीत के जरिए संघर्ष को खत्म करने के कूटनीतिक कोशिशों का भी समर्थन किया है. ईरानी राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय स्थिरता की अहमियत पर जोर दिया और कहा कि लंबे समय तक अस्थिरता पूरे क्षेत्र में आर्थिक और सुरक्षा हितों को नुकसान पहुंचा सकती है. उन्होंने अलग-अलग और स्वतंत्र रुख वाले देशों को एक साथ लाने में SCO के रोल को भी हाइलाइट किया.

विज्ञापन

पीएम मोदी की आर्मेनिया के पीएम से मुलाकात

शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिंयान से भी बातचीत की. दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार, फार्मास्यूटिकल्स, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्कृति और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की. उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित अहम क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी चर्चा की.इसके बाद पीएम मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर जापारोव के न्योते पर वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ