हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या भारत में अपराध करने पर विदेशी नागरिक को हो सकती है मौत की सजा? जानें कानून-नियम और शर्तें

भारत में अपराध करने पर विदेशी नागरिकों के लिए क्या कानून है? सजा को लेकर नियम क्या हैं? शर्तें क्या हैं और क्या प्रावधान किए गए हैं? मामलो में विदेश दूतावासों की क्या भूमिका होता है और वियना कन्वेंशन 1963 क्या कहता है? आइए जानते हैं…

विज्ञापन
भारतीय नागरिकों की तरह विदेशी नागरिकों पर भी भारतीय कानून और उनकी धाराएं लागू होती हैं. (Credit-AI)

सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का की मस्जिद में बांग्लादेशी जोड़े को अश्लील हरकतें करते पकड़ा गया था, जिन्हें 14 अक्टूबर को मौत की सजा दी गई. अब तक सजा-ए-मौत के बारे में बांग्लादेशी दूतावास को नहीं बताया गया है. न ही मीडिया को यह बताया कि दोनों दोषियों ने क्या अश्लील हरकत की थी? उन्हें कब गिरफ्तार किया गया था‌? लेकिन दोषियों की पहचान नजरुल इस्लाम अब्दुल बशीर और सिती अख्तर के रूप में की गई है. जेद्दा कोर्ट ने इस्लामी कानून यानी शरिया के हिसाब से सुनवाई की और सजा सुनाई. सजा को उच्च अदालत ने भी बरकरार रखा है, सामाजिक नियम तोड़ने, मस्जिद जैसी पवित्र जगह की मर्यादा का अपमान करने पर मौत की सजा सुनाई गई.

महिलाओं को थाने में रखने के क्या हैं नियम, रात में अरेस्ट या डिटेन कर सकती है पुलिस? जानें 10 कानूनी अधिकार

विदेशी नागरिकों पर भारतीयों जैसे लागू होते कानून

वहीं मौत की सजा का शाही आदेश सऊदी के शाह सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद ने जारी किया था. ऐसे में भारत में अगर कोई विदेशी नागरिक अपराध करते हुए पकड़ा जाता है तो भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) उसी तरह लागू होती हैं, जैसे भारतीय नागरिकों पर लागू होती हैं. भारत में अपराध करने वाले विदेशी नागरिकों पर भी FIR हो सकती है, कोर्ट केस चलाया जा सकता है, जेल या फांसी की सजा भी सुनाई जा सकती है. सजा पूरी होने के बाद उन्हें उनके देश डिपोर्ट किया जा सकता है. सजा सुनाने के बाद उनके देश डिपोर्ट करके वहीं की जेल में सजा पूरी कराई जा सकती है. वियना कन्वेंशन 1963 के तहत उन्हें उनके दूतावास की तरफ से मदद की जा सकती है.

विज्ञापन

भारत में अपराध करने वाले विदेशियों के लिए कानून

विदेशी नागरिक भारत में गंभीर या जघन्य अपराध करे तो भारतीय कानून के तहत उसे अरेस्ट किया जा सकता है और भारतीय अदालतों में उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जा सकता है. क्योंकि विदेशियों को भारतीयों की तरह संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत कानून के समक्ष समानता और अनुच्छेद 21 के तहत जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है. लेकिन अनुच्छेद 19 के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और सभा-रैली करने का अधिकार प्राप्त है. वहीं अनुच्छेद 22 के तहत भारतीयों की तहत विदेशी नागरिकों को भी गिरफ्तारी के कारण जानने, वकील से सलाह लेने और 24 घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का अधिकार प्राप्त है. विदेशी नागरिक को अरेस्ट करने पर संबंधित देश के दूतावास या कॉन्स्युलेट को बताना अनिवार्य है.

क्या विदेशी नागरिक भारत में प्रोटेस्ट में ले सकते हैं हिस्सा? क्या होगा एक्शन और क्या हैं अधिकार, जानें कानूनी प्रावधान

विज्ञापन

भारतीयों की तरह जमानत ले सकते विदेशी नागरिक

भारतीयों की तरह विदेशी नागरिक भी जमानत ले सकते हैं, लेकिन अदालतें उनके पासपोर्ट जब्त करने, पुलिस थाने में रेगुलर उपस्थित रहने या FRRO में रिपोर्ट करने की शर्तें लगा सकती हैं. वहीं अगर विदेशी नागरिक के पास भारत में कोई स्थायी पता न हो तो उसे जमानत देने से इनकार भी किया जा सकता है. कुछ मामले में भारत सरकार या अदालतें विदेश नागरिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई या कोर्ट केस की बजाय उसे देश निकाला देकर उसके देश वापस डिपोर्ट किया जा सकता है. भारत में दोबारा एंट्री करने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है. क्योंकि भारत आने वाले विदेशियों पर विदेशी अधिनियम 1946 और अन्य इमिग्रेशन नियम लागू होते हैं, जिनका उल्लंघन न करने के सख्त निर्देश उन्हें दिए जाते हैं.

भारतीयों की तरह जेल की सजा या जुर्माना दोनों

बता दें कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत चोरी, धोखाधड़ी, हत्या, या मादक पदार्थों की तस्करी (NDPS एक्ट) करने वाले विदेशी नागरिकों को जेल की सजा दी जा सकती है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है. विदेशी अधिनियम 1946, पासपोर्ट अधिनियम, या वीजा नियमों के उल्लंघन, अवैध तरीके से रहना या वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी रुकने पर 5 साल तक की जेल हो सकती है और जुर्माना लगाया जा सकता है. वहीं दोषी ठहराए जाने पर भारतीय जेल में ही सजा काटनी होगी और सजा पूरी होने के बाद उसे डिपोर्ट किया जाएगा, लेकिन अगर विदेशी नागरिक के देश के साथ प्रत्यर्पण संधि हुई हो तो सजायाफ्ता विदेशी नागरिक को सजा काटने के लिए उसके देश शिफ्ट किया जा सकता.

विज्ञापन

मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन? क्या है निब तोड़ने की परंपरा और क्यों निभाई जाती

भारतीयों की तरह सजा को चैलेंज करने का अधिकार

भारत में अपराध करने वाले विदेशी नागरिक को भी मौत की सजा दी जा सकती है. लेकिन आतंकी गतिविधियों, देशद्रोह या क्रूरता से भरा अपराध यानी मर्डर या गैंगरेप करने पर ही फांसी दी जा सकती है. भारतीयों की तरह ही विदेशी नगारिक भी निचली अदलात के फैसले को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज कर सकते हैं या विशेष अनुमति याचिका (SLP) डाल सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट के बाद भारतीय संविधान के अनुच्छेद 72 के तहत भारत के राष्ट्रपति के सामने दया याचिका दे सकते हैं. राष्ट्रपति को भारतीयों की तरह विदेशी नागरिकों की मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने या माफ करने का अधिकार होता है. वियना कन्वेंशन 1963 के तहत विदेशी नागरिका को उसके देश के दूतावास की ओर से भारत में वकील या अन्य और राजनयिक मदद उपलब्ध कराई जा सकता है. सरकार दूतावास के जरिए भारत सरकार से सजा घटाने या प्रत्यर्पण की अपील कर सकती है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola