---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рджреЗрд╢ angle-right

рдЬреЛрд╕реЗрдл рд▓реЛрдмреЛ рдХреМрди? рднрд╛рд░рддреАрдп рдХрд┐рд╕рд╛рди; рдЬреЛ рдЦреЗрдд рдореЗрдВ рдЙрдЧрд╛рддреЗ рд╣реИрдВ рджреБрдирд┐рдпрд╛ рдХрд╛ рд╕рдмрд╕реЗ рдорд╣рдВрдЧрд╛ рдЖрдо, рдХреАрдордд рдЬрд╛рди рдЙрдбрд╝ рдЬрд╛рдПрдВрдЧреЗ рд╣реЛрд╢

Indian Farmer Joseph Lobo Success Story: рдЖрдкрдХреЛ рдПрдХ рднрд╛рд░рддреАрдп рдХрд┐рд╕рд╛рди рдХреЗ рдмрд╛рд░реЗ рдореЗрдВ рдмрддрд╛ рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВред рдЬреЛ рдЕрдкрдиреЗ рдЦреЗрдд рдореЗрдВ рджреБрдирд┐рдпрд╛ рдХреЗ рдирд╛рдореА рдлрд▓ рдФрд░ рд╕рдмреНрдЬрд┐рдпрд╛рдВ рдЙрдЧрд╛рдХрд░ рдЕрдЪреНрдЫреА рдЦрд╛рд╕реА рдХрдорд╛рдИ рдХрд░ рд▓реЗрддреЗ рд╣реИрдВред рдЗрд╕ рдХрд┐рд╕рд╛рди рдХреА рдЪрд░реНрдЪрд╛ рдЕрдм рджреБрдирд┐рдпрд╛ рдореЗрдВ рд╣реЛ рд░рд╣реА рд╣реИред рдпреЗ рдХрд┐рд╕рд╛рди рдХрд░реНрдирд╛рдЯрдХ рдХреЗ рд░рд╣рдиреЗ рд╡рд╛рд▓реЗ рд╣реИрдВред рдЖрдЗрдП рдЗрдирдХреЗ рдмрд╛рд░реЗ рдореЗрдВ рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Joseph Lobo Success Story: भारतीय किसान जोसेफ लोबो की खूब चर्चा हो रही है। जो दुनिया के सबसे महंगे आमों की खेती करते हैं। ये भारत के पहले किसान हैं, जो अपनी छत पर एयर पोटैटो समेत 350 से अधिक किस्मों की सब्जियां और फल उगाते हैं। जोसेफ कर्नाटक के उडुपी के शंकरपुर के रहने वाले हैं। जिन्होंने शुरुआत ड्राइवर के तौर पर की थी। लेकिन बाद में वे खेती की ओर आकर्षित हो गए। पारंपरिक खेती में खाद, जगह आदि की कमी होती जा रही है। लेकिन इन्होंने टेरेस खेती करने की ठानी।

मिठास के लिए जाना जाता है मियाजाकी

जगह की कमी ने उन्हें फसलों की विस्तृत किस्मों को उगाने के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद लोबो ने मियाजाकी आम की खेती शुरू की। जापानी किस्म का यह आम प्रति किलो 2.74 लाख रुपये तक बिकता है। इसे असाधारण मिठास और गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। जिसे खाड़ी देशों और भारत में नहीं उगाया जा सकता है। जोसेफ कहते हैं कि वे भारत और खाड़ी देशों में इसकी सबसे अच्छी खेती करते हैं। जिसके लिए वे खुद पर गर्व महसूस करते हैं। इस आम को एग मैंगो भी कहा जाता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:क्या था नाभा जेल ब्रेक कांड? पुलिस की वर्दी में घुसे थे बदमाश; ताबड़तोड़ फायरिंग कर छुड़ा ले गए थे 6 खूंखार गैंगस्टर

इस आम के पेड़ों पर फल लगने के लिए साढ़े 3 साल का समय लगता है। मतलब खेती के लिए धैर्य और समर्पण की जरूरत होती है। खेती के लिए लोबो जैविक तरीका अपनाते हैं। वे जैविक खाद, कोकोपीट और बायो कंपोस्ट का प्रयोग करते हैं। पौधों में बढ़ोतरी के लिए वे जैविक तरल एक्टिवजाइम और एक्टिवमैक्स का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा लोबो आम के पौधे तैयार कर बेचते हैं। एक पौधे के लिए वे 2500 रुपये चार्ज करते हैं। लोबो ग्राफ्टिंग का काम खूब अच्छे से करते हैं। इन पौधों को वे बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, दिल्ली, गुजरात और कोलकाता तक वितरित करते हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

20 साल से कर रहे जैविक खेती

हाल ही में मुंबई के एक व्यवसायी ने उनसे 1100 पौधे खरीदे हैं। जोसेफ के टेरेस फार्म पर एयर पोटैटो भी देख सकते हैं। यह आलू आमतौर पर जमीन में उगता है। जिसे उन्होंने ऊपर उगाया है। उनका टेरेस फार्म 1400 वर्ग फीट क्षेत्र में फैला है, जिस पर 20 साल से खेती कर रहे हैं। एयर पोटैटो की मदद से वे एक बार में 500 तक आलू उगा लेते हैं। यहीं नहीं, वे चेरी की लगभग 70 किस्मों की खेती करते हैं। आम की 30 किस्में उनके फार्म पर देखी जा सकती हैं। वे खास तरह के कोलकाता लेमन, फिंगर लेमन आदि कई किस्मों को उगाते हैं। यही नहीं, लोबो नियमित रूप से कृषि एक्सपो में भाग लेते हैं। उन्हें कई लायंस क्लब, जैस्मीन और रोटरी बिजनेस सेंटर के अलावा मणिपाल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड से सम्मान मिल चुका है।

यह भी पढ़ें:लाशों के बीच अय्याशी, मुर्दाघर में युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला सफाई कर्मचारी, किसने बनाया वीडियो?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:इस देश में तेज दिमाग वाले कौवे करते हैं सड़कों की सफाई; सिगरेट के टुकड़े उठाने पर मिलता है ये इनाम

First published on: Aug 22, 2024 11:01 PM

End of Article

About the Author

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola