Indian Expressways: देश में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। पिछले कुछ सालों में भारत में सड़क के बुनियादी ढांचे में तेजी से सुधार किया गया है। देश में 2024 में कई एक्सप्रेसवे को जनता के लिए खोल दिया गया है। अब 2025 में कई एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होने जा रहा है। इस साल दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-देहरादून, बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे लिंक रोड समेत कई एक्सप्रेसवे सफर के लिए खोले जाएंगे।
1- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को अभी आंशिक तौर पर खोला गया है। 2025 में इसके पूरी तरह से खोलने का प्लान बनाया जा रहा है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र को जोड़ने का काम करेगा। इस एक्सप्रेसवे की लंबाई 1350 किलोमीटर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका काम फरवरी के आखिर तक पूरा होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: Delhi-Dehradun Expressway कब होगा शुरू? 2.5 घंटे में पूरा होगा सफर
2- गंगा एक्सप्रेसवे
गंगा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के खुलने से नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान हो जाएगा। इसका सीधा फायदा मुरादाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, अमरोहा और संभल समेत यूपी के कई जिलों को मिलने वाला है। 2025 के अंत तक इस एक्सप्रेसवे के खुलने की संभावना जताई जा रही है। गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 1047 किमी है।
3- दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे
दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे एक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है, जिसकी लंबाई 669 किलोमीटर है। इसके खुलने से दिल्ली और अमृतसर के बीच यात्रा का समय चार घंटे और दिल्ली और कटरा के बीच 6 घंटे तक कम हो जाएगा। यह एक्सप्रेसवे 40,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। जिसमें 1,300 मीटर लंबा केबल-स्टेड ब्रिज भी बनाया जाएगा।
4- मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे
मुंबई और नागपुर को सीधा जोड़ने के लिए मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से मुंबई से नागपुर का सफर 14 घंटे के बजाय 7 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इसपर गाड़ियां 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी। इसमें 1903 पुल और 76 किलोमीटर के टनल का निर्माण किया गया है। यह 10 जिलों और 392 गांवों को जोड़ने का काम करेगा।
5- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे
दिल्ली और देहरादून एक्सप्रेसवे के खुलने का इंतजार बहुत से लोग कर रहे हैं। क्योंकि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून का सफर केवल 2.5 घंटे में पूरा हो सकेगा। इस एक्सप्रेसवे को 2025 में ही खोलने की योजना बनाई जा रही है। 210 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को 13,000 करोड़ रुपये में तैयार किया जाएगा। जिसमें 113 अंडरपास और 5 रेलवे ओवरब्रिज भी बनाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi-Dehradun Expressway की ताजा तस्वीरें, जानें इस पर कब तक शुरू होगा सफर?
संबंधित खबरें
'पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ', दिलजीत दोसांझ से क्यों बोले अभिजीत दीपके
18 mins agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 hr agoISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
2 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
3 hrs agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
3 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
3 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
10 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
11 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
13 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines