Delhi-Dehradun Expressway कब होगा शुरू? 2.5 घंटे में पूरा होगा सफर

Delhi-Dehradun Expressway Latest Update: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के खुलने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जनवरी 2025 में इसके खुलने की उम्मीद थी। मगर काम पूरा न होने की वजह से इसे अभी नहीं खोला गया है।

delhi dehradun expressway

Delhi-Dehradun Expressway Latest Update: हिल स्टेशन्स पर घूमने जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दिल्ली से देहरादून एक्सप्रेसवे जल्द ही शुरू होने वाला है। इससे दिल्ली और देहरादून के बीच का समय साढ़े छह घंटे से कम होकर महज ढाई घंटे का रह जाएगा। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

विज्ञापन

गेमचेंजर साबित होगा एक्सप्रेसवे

दिल्ली से देहरादून जाने वाले लोगों की तादाद काफी ज्यादा है। खासकर उत्तराखंड की फेमस ट्रैवल डेस्टिनेशन्स और मंदिरों के दर्शन करने के लिए ज्यादातर लोग उत्तराखंड की राजधानी देहरादून होकर ही जाते हैं। हालांकि वर्तमान में दिल्ली से देहरादून जाने में 6.5 घंटे का समय लगता है। वहीं रास्ते में लोगों को भयंकर जाम का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए नया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे एक गेमचेंजर साबित हो सकता है।

विज्ञापन

16 एंट्री और एग्जिट पॉइंट

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे 210 किलोमीटर का होगा। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होगा और यहां से 18 किलोमीटर का रूट पूरी तरह से टोल फ्री होगा। 18 किलोमीटर तक कोई टोल बूथ नहीं होगा। वहीं इस पूरे एक्सप्रेसवे पर 16 एंट्री और एग्जिट पॉइंट होंगे, जो अलग-अलग रास्तों को एक-दूसरे से कनेक्ट करेंगे।

विज्ञापन

2.5 घंटे में पूरा होगा सफर

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एलिवेटेड रूट बनकर तैयार हो चुका है। इससे दिल्ली और देहरादून के लोगों को काफी फायदा होगा। एक्सप्रेसवे का एलिवेटेड रूट 12 किलोमीटर का होगा। इससे उत्तराखंड और दिल्ली के टूरिज्म को बूस्ट मिलेगा। ऐसे में लोग दिल्ली से देहरादून का सफर महज 2.5 घंटे में पूरा कर सकेंगे। इस एक्सप्रेसवे को बनाने में 18,000 करोड़ का खर्च आया है।

विज्ञापन

कब शुरू होगा?

बता दें कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम अभी पूरा नहीं है। केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान की टीम ने एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया है और इस सर्वे में एक्सप्रेसवे को पास कर दिया गया है। खबरें सामने आ रहीं थीं कि पिछले महीने में ही इस एक्सप्रेसवे को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि इस एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की औपचारिक तिथि अभी सामने नहीं आई है। मगर खबरों की मानें तो एक्सप्रेसवे के सेक्शन 1 और 4 को इसी महीने में खोला जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ