---विज्ञापन---

Indian Economy: दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत, यूके को छठे स्थान पर खिसकाया

नई दिल्ली: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भारत यूनाइटेड किंगडम (UK) को पछाड़ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। एक रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, 2021 के आखिरी तीन महीनों के दौरान देश पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। खास बात यह है […]

नई दिल्ली: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भारत यूनाइटेड किंगडम (UK) को पछाड़ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। एक रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, 2021 के आखिरी तीन महीनों के दौरान देश पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। खास बात यह है कि भारत ने यूनाइटेड किंगडम को छठे स्थान पर खिसका दिया। यूके ‘हाई कॉस्ट ऑफ लिविंग’ यानी महंगाई के झटके से जूझ रहा है। यह दूसरी बार है जब भारत ने अर्थव्यवस्था के मामले में ब्रिटेन को नीचे खिसकाया है। 2019 में भारत ने पहली बार ब्रिटेन को पछाड़ा था।

अभी पढ़ें – Bihar: आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

---विज्ञापन---

भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 854.7 बिलियन डॉलर
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च की तिमाही के दौरान नॉमिनल कैश के संबंध में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 854.7 बिलियन डॉलर था। इसके विपरीत यूके के यह आकार 814 बिलियन डॉलर था। इसकी गणना एक समायोजित आधार और प्रासंगिक तिमाही के अंतिम दिन डॉलर एक्सचेंज रेट का उपयोग करके की गई थी। यह गणना अमेरिकी डॉलर पर आधारित है, जिसमें भारत चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अपनी बढ़त को और बढ़ा रहा है।

---विज्ञापन---

ब्रिटेन में बढ़ी महंगाई
जीडीपी के ताजा आंकड़ों में भारत ने यह बढ़त वित्त वर्ष 2022-23 में भी बनाए रखी है। दरअसल, रोजाना के इस्तेमाल में काम में आने वाला सामान महंगा होने से यूके ने पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का दावा खो दिया। उधर, भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ी। एक दशक पहले भारत सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में 11वें स्थान पर था, जबकि यूके 5वें स्थान पर था।

अभी पढ़ें – Sonali Phogat: गोवा पुलिस जांच के लिए सोनाली के गुरुग्राम स्थित फ्लैट पहुंची

---विज्ञापन---

भारत की अर्थव्यवस्था 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान
गौरतलब है कि ब्रिटेन पिछले चार दशक में आर्थिक पड़ाव पर गिरावट और मंदी झेल रहा है। ब्रिटेन वर्तमान में अपनी मुद्रास्फीति को चार दशकों में सबसे तेज गति से बढ़ता हुआ देख रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बैंक ऑफ इंग्लैंड ने अनुमान लगाया है कि यह स्थिति 2024 तक रहेगी। वहीं, भारत की अर्थव्यवस्था इस वर्ष 7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में भी नॉमिनल जीडीपी के मामले में भारत 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था (2.9 लाख करोड़ डॉलर) बन गया था। ब्रिटेन (2.8 लाख करोड़ डॉलर) छठे स्थान पर आ गया था।

इस तरह बढ़ा भारत
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इस तिमाही में भारतीय शेयरों में जबर्दस्त उछाल देखा गया। इस तिमाही में भारतीय शेयरों में बढ़ोतरी ने एमएससीआई इमर्जिंग मार्केट्स इंडेक्स में केवल चीन के बाद दूसरे स्थान पर बढ़त देखी है। भारत अब अर्थव्यवस्था के मामले में सिर्फ संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी से पीछे है। एक दशक पहले दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत का स्थान 11वां था, जबकि ब्रिटेन पांचवें नंबर पर मजबूती से खड़ा था। आईएमएफ के पूर्वानुमान के अनुसार, भारत इस साल सालाना आधार पर डॉलर के हिसाब से यूके से आगे निकलने के लिए तैयार है। इस साल भारतीय रुपये के मुकाबले पाउंड में 8 फीसदी की गिरावट आई है। यह रिपोर्ट सरकारी आंकड़ों के दो दिन बाद आई है, जिसमें दिखाया गया है कि भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) जून 2022 की तिमाही (Q1FY23) में 13.5 प्रतिशत बढ़ा, जबकि 2021-22 की पहली तिमाही में 20.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 04, 2022 08:57 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola