बैंक कर्मियों को मिल सकता है सप्ताह में 5 दिन काम का तोहफा, वेतन में भी होगा 17 प्रतिशत का इजाफा

Indian Bank Association ने बैंक कर्मचारियों के लिए सप्ताह में 5 दिन काम की व्यवस्था के लिए सरकार को एक प्रस्ताव दिया है। वहीं, वेतन में 17 प्रतिशत वृद्धि पर यूनियनों के साथ इसकी सहमति बनी है।

Representative Image (File)

Photo Credit: Google

वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने कथित,तौर पर संसद में इंडियन बैंक एसोसिएशन की ओर से एक प्रस्ताव मिलने की पुष्टि कर दी है। जानकारी के अनुसार वित्त मंत्रालय ने सप्ताह में पांच दिन काम की व्यवस्था लागू करने के लिए आईबीए के प्रस्ताव का संज्ञान लिया है।

विज्ञापन

वर्तमान में बैंकों में रविवार के अलावा माह के हर दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है। अगर पांच दिन काम वाले प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो अनुमान लगाया जा रहा है कि बैंक कर्मियों के काम के घंटे बढ़ जाएंगे।

विज्ञापन

17 प्रतिशत वेतन वृद्धि पर बनी सहमति

इससे पहले जानकारी मिली थी कि एसोसिएशन ने बैंक कर्मचारियों के वेतन में 15 प्रतिशत वृद्धि की सिफारिश की थी। लेकिन यूनियन अधिक वृद्धि और अन्य बदलावों की मांग कर रही थीं। पंजाब नेशनल बैंक समेत कुछ बैंक पहले से ही वेतन वृद्धि के लिए अतिरिक्त फंड आवंटित कर चुके हैं।

विज्ञापन

अब रिपोर्ट आई है कि आईबीए और बैंक यूनियन कथित तौर पर सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक कर्मियों के वेतन में 17 प्रतिशत की वृद्धि पर सहमत हो गए हैं। इसकी कुल राशि करीब 12,449 करोड़ रुपये होगी और इससे लगभग नौ लाख बैंक कर्मियों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ