जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना ने 8 सितंबर को बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को कुलगाम जिले के गुड्डर इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना ने पाकिस्तानी के एक टॉप लश्कर कमांडर समेत 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में भारतीय सेना के 2 जवान शहीद हुए हैं। सेना ने सुबह एक आतंकी मार गिराया था, उसके बाद पूरे दिन सेना ने पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया।
दो जवान हुए शहीद
आतंकियों से मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए और एक अन्य घायल हो गया। संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल होने के बाद दोनों सैनिकों ने दम तोड़ दिया। शहीद सैनिकों की पहचान सूबेदार प्रभात गौड़ और लांस नायक नरेंद्र सिंधु के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: आतंकी साजिश के खिलाफ NIA का एक्शन, 6 राज्यों के 22 ठिकानों पर छापेमारी
सेना ने दी श्रद्धाजंलि
भारतीय सेना की चिनार कोर ने माइक्रो-ब्लॉगिंग एक्स प्लेटफॉर्म पर शहीदों के बलिदान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि चिनार कोर राष्ट्र के लिए कर्तव्य निभाते हुए वीरों, सूबेदार प्रभात गौड़ और लांस नायक नरेंद्र सिंधु के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करता है। उनका साहस और समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करेगा। सेना ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और एकजुटता व्यक्त की और पुष्टि की कि क्षेत्र में अभियान जारी है।
‘ऑपरेशन गुड्डार’ था नाम
आतंकियों को ढूंढने के लिए सेना ने कार्रवाई को ‘ऑपरेशन गुड्डार’ नाम दिया था। इसमें गुड्डार जंगल में आतंकवादी गतिविधि के बारे में विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक संयुक्त टीम ने इलाके में संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए अभियान शुरू किया। चुनौती दिए जाने पर, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण गोलीबारी हुई।
आतंकी का कोड था ‘रहमान भाई’
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवाद-रोधी अभियान के दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि मारे गए आतंकवादियों में से एक स्थानीय आतंकवादी था, जबकि दूसरा विदेशी माना जा रहा है, जिसे ‘रहमान भाई’ के कोड नाम से जाना जाता है।
यह भी पढ़ें: आतंकी हमले और फैंस की नाराजगी के बावजूद क्यों एशिया कप में पाकिस्तान से खेलेगी टीम इंडिया? BCCI ने बताई अपनी मजबूरी!
संबंधित खबरें
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
18 mins ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
35 mins agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
1 hr agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
3 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
3 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
4 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
6 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines