आतंकी हमले और फैंस की नाराजगी के बावजूद क्यों एशिया कप में पाकिस्तान से खेलेगी टीम इंडिया? BCCI ने बताई अपनी मजबूरी!

Asia Cup 2025: टीम इंडिया एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को पूरी तरह से हैं। फैंस इस मुकाबले का जमकर विरोध कर रहे हैं। अब इस मुकाबले को लेकर बीसीसीआई ने अपनी मजबूरी साफ कर दी है।

IND vs PAK

IND vs PAK

Asia Cup 2025: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। जिसके बाद एक्शन के रूप में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लांच किया। जिसके बाद पहले से ही खराब चल भारत-पाकिस्तान के रिश्ते और भी ज्यादा खराब हो गए। हालांकि उसके बाद भी अब टीम इंडिया एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को पूरी तरह से हैं। फैंस इस मुकाबले का जमकर विरोध कर रहे हैं। अब इस मुकाबले को लेकर बीसीसीआई ने अपनी मजबूरी साफ कर दी है। 

विज्ञापन

विरोध के बाद भी क्यों खेला जा रहा है भारत-पाक मुकाबला?  

फैंस के लगातार विरोध के बाद भी बीसीसीआई ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले को खेलने का फैसला किया है। फैंस जिसके कारण ही अब बोर्ड को भी खरी-खोटी सुना रहे हैं। हालांकि नाराजगी के बाद भी बीसीसीआई अपने फैसले पर अडिग है। इसका कारण इस बारे में पूछे जाने पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ‘जहाँ तक मल्टीनेशनल टूर्नामेंट का सवाल है, सरकार ने कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। एशिया कप या आईसीसी विश्व कप जैसे टूर्नामेंटों में, भारत को सभी निर्धारित मैच खेलने होते हैं, भले ही उनमें ऐसे देश शामिल हों जिनके हमारे साथ दोस्ती का संबंध नहीं हैं।’ 

विज्ञापन

सरकार के फैसले के साथ है बीसीसीआई 

सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि अगर भारत मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इंकार करेगा तो उस पर प्रतिबंध लगने का भी डर रहेगा। ऐसे में सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि सभी खेलों में भारत को समान रुख अपनाना होगा। भारत-पाकिस्तान के सीरीज के आयोजन को लेकर केंद्र सरकार का रुख साफ है। सरकार ने सीरीज के आयोजन पर बैन लगा दिया है, लेकिन ऐसा वो मल्टीनेशनल इवेंट में नहीं कर सकते। एशिया कप 2025 को होस्ट भी भारत ही यूएई में कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ