पवन मिश्रा की रिपोर्ट।
Indian Army Destroyed Road in Demchok: भारत-चीन के बीच डिसइंगेजमेंट के बाद भारतीय सेना ने डेमचाॅक में 2017 में बनाई गई बीआरओ की सड़क को तोड़ दिया है। सेना के सूत्रों के जरिए यह खबर सामने आई है। वहीं चीन ने भी नई सड़क बनाने का काम रोक दिया है। डेमचाॅक और देपसांग में 6 पाॅइंट है, लेकिन अभी सिर्फ एक ही पाॅइंट पर पेट्रोलिंग चल रही है। बाकी बचे 5 पाॅइंट पर पेट्रोलिंग के लिए आज दोनों ओर से मीटिंग शुरू होगी।
दोनों ओर से शुरू हुआ डिसइंगेजमेंट
बता दें कि दोनों देशों के बीच सहमति बनने के बाद 4 नवंबर को देपसांग और डेमचाॅक में सैनिकों की वापसी और पेट्रोलिंग फिर से शुरू हो गई। भारतीय सेना ने पहली बार देपसांग में पेट्रोलिंग पाॅइंट्स में से एक पर सफलतापूर्वक गश्त की। इससे पहले 1 नवंबर को डेमचाॅक में सैनिकों की वापसी और समझौते का असर दिखने लगा है। इससे पहले नवंबर को डेमचोक में सैनिकों की वापसी और पेट्रोलिंग शुरू हुई थी। वहीं देपसांग में आज से पहले की तरह ही पेट्रोलिंग शुरू हो गई है।
ये भी पढ़ेंः सावधान! 12 राज्यों में कड़ाके की ठंड, 5 में बारिश की चेतावनी; दिल्ली में कब छाएगा घना कोहरा?
जून 2020 में हुई थी झड़प
वहीं चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा पूर्वी लद्दाख में सैनिकों के पीछे हटने का दौर जारी है। वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा पूर्वी लद्दाख में 4 नवंबर को गश्त शुरू हो गई थी। विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने 21 अक्टूबर को दिल्ली में कहा था भारत-चीन के समझौते को फाइनल टच दे दिया गया है। जिससे 2020 में उत्पन्न हुए मुद्दों पर समाधान निकलेगा। विक्रम मिस्त्री ने कहा समझौते के तहत पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर गश्त और सैनिकों के पीदे हटाने पर सहमति बनी थी।
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
8 hrs agoअचानक बस कंडक्टर की तरह टिकट क्यों काटने लगे सीएम विजय? महिलाओं ने मुख्यमंत्री की उतारी बलाएं
10 hrs agoस्मित मच्छार को देश का बड़ा सम्मान देगा इजरायल, राजदूत ने किया ऐलान; बोले- इस उपकार को कभी नहीं भूलेंगे
10 hrs agoBSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
14 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
15 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
16 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
17 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
17 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
18 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines