हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पहलगाम हमले के बाद 'आक्रमण', भारतीय वायुसेना ने शुरू किया युद्धाभ्यास

भारतीय वायुसेना पहलगाम हमले के बाद से ही एक्टिव मोड में है। भारतीय वायुसेना सेंट्रल कमांड वाले एरिया में लगातार युद्धाभ्यास कर रही है। वायुसेना ने जहाजों ने पहाड़ी और जमीनी ठिकानों पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Indian Air Force war exercise

पहलगाम हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटा है। इस बीच भारतीय वायुसेना ने आक्रमण एक्सरसाइज लॉन्च किया। इसके तहत भारतीय वायुसेना अभ्यास करेगी। जिसमें पहाड़ी और जमीनी लक्ष्यों का अभ्यास किया गया। युद्धाभ्यास में वायुसेना पहाड़ी और जमीनी ठिकानों पर हमला कर रही है।

लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली एक्सरसाइज

सूत्रों की मानें तो पूर्वी सेक्टर से वायुसेना के कई उपकरणों को सेंट्रल सेक्टर की ओर रवाना किया गया। इस एक्सरसाइज के तहत लंबी दूरी तक जाकर दुश्मन के ठिकनों पर बमबारी की जा रही है। पायलट रीयल वॉर सिचुएशन में अभ्यास कर रहे हैं।

फाइटर जेट की लगातार मूवमेंट

भारतीय वायुसेना ने इस युद्धाभ्यास का नाम आक्रमण रखा है जो उसके उद्देश्यों को स्पष्ट करता है। यानी हमला करने से पहले अपनी क्षमता को परखना है। इस युद्धभ्यास को लेकर वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। रक्षा सूत्रों की मानें तो युद्धाभ्यास अभी जारी है। इसमें लंबी दूरी की स्ट्राइक मिशन, दुश्मन के ठिकानों पर हमले का अभ्यास और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर से जुड़ी गतिविधियां शामिल है। युद्धाभ्यास के चलते पूर्वी सेक्टर से महत्वपूर्ण संसाधनों को सेंट्रल सेक्टर में तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ेंः LOC पर पाकिस्तानी सेना की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बांदीपोरा में 3 आतंकी घेरे

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर

रक्षा सूत्रों की मानें तो अत्याधुनिक तकनीक से लैस लड़ाकू विमान लगातार युद्धाभ्यास कर रहे हैं। इसमें ग्राउंड अटैक और इलेक्ट्रॉकि वारफेयर ड्रिल्स भी शामिल हैं। आईएएफ के टॉप पायलट्स इस युद्धाभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। बता दें कि यह अभ्यास ऐसे में समय में हो रहा है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई बड़े फैसले लिए हैं।

ये भी पढ़ेंः मुझे बेटे की शहादत पर गर्व, पहलगाम हमले में मारे गए आदिल के पिता का छलका दर्द

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें