मुझे बेटे की शहादत पर गर्व, पहलगाम हमले में मारे गए आदिल के पिता का छलका दर्द

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए सैयद आदिल हुसैन शाह के पिता हैदर शाह ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की बहादुरी और शहादत पर गर्व है। आदिल ने कई लोगों की जान बचाई।

Pahalgam Terror Attack

Pahalgam Terror Attack

विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack Adil Hussain Shah: पहलगाम आतंकी हमले में 27 लोगों की जान चली गई और 17 लोग घायल हैं। कोई हनीमून मनाने के लिए गया था कोई सालगिरह मनाने के लिए। किसी का घर बसने से पहले ही उजड़ गया तो किसी के बच्चे के सामने उसके पिता को मार दिया गया। पहलगाम में हुए इस हमले ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। कहा जा रहा है कि आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर मारा, जो हिंदू थे उन्हें तुरंत गोली मार दी। वहीं एक स्थानीय व्यक्ति जिसका नाम सैयद आदिल हुसैन शाह था भी इस हमले में शहीद हुआ है, जिसकी शहादत पर उसके पिता को गर्व है। आइए जानते हैं कि क्या बोले आदिल के पिता…

कब पता चला बेटे की मौत के बारे में

सैयद आदिल हुसैन शाह के पिता हैदर शाह से जब ये पूछा गया कि उन्हें कब पता चला कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा? इस पर आदिल हुसैन के पिता ने कहा कि जब हमें पहलगाम में हुए आतंकी हमले की खबर मिली तो हम डर गए थे, वहां हमारा बेटा घोड़ा लेकर गया था। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा और चचेरा भाई पहलगाम के अस्पताल में गए तो उन्हें पता चला कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा।

विज्ञापन

मुझे अपने पिता की शदाहत पर गर्व है

सैयद आदिल हुसैन शाह के पिता ने कहा कि उन्हें दुख तो है कि उनका सबसे बड़ा बेटा अब उनके बीच में नहीं है। मगर उन्हें बेटे की शहादत पर गर्व है। अगर वो न होता तो और भी कई लोगों की जान जा सकती थी। उन्होंने कहा कि आदिल बहुत बहादुर था, जब आतंकी कश्मीर को शर्मसार कर रहे थे तब आदिल ने उनकी बंदूकों को पकड़ने की कोशिश की उन्हें रोकने की कोशिश की वो उनकी बंदूकें छीन रहा था।

विज्ञापन

बेटे के काम की वजह से जिंदा हूं

हैदर शाह ने बताया कि आज वो अपने बेटे के नेक काम की वजह से जिंदा है। उसने लोगों की मदद की, महिलाओं की मदद की और बच्चों की मदद की। उसने अपनी जान की परवाह नहीं की और लोगों को बचाया। आदिल के इस नेक काम पर मुझे गर्व है और आज मैं इसी वजह से जिंदा हूं, वरना उसकी मौत से मैं भी मर जाता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ