Indian Airforce Vayushakti 2024 (ठाकुर भूपेंद्र सिंह) : पूरी दुनिया आज भारतीय सेना का लोहा मान रही है। अत्याधुनिक हथियारों से लैस जल, थल और वायु तीनों सेनाएं किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम भी हैं। इसी विश्वास को और पुख्ता करने के लिए डे- नाइट युद्धाभ्यास वायुशक्ति 2024 के तहत भारतीय वायुसेना के जांबाज जवानों और विमानों ने दुश्मनों को नेस्तनाबूत कर दिया।
लड़ाकू विमानों से दहल उठा रेगिस्तान
इंडियन एयरफोर्स के लड़ाकू विमान राफेल, मिराज-2000, सुखोई एसयू-30 एमकेआई, जगुआर, हॉक, सी-130जे, चिनूक, अपाचे और एमआई-17 दुश्मनों के विमानों को ट्रैक करके उसे मार गिरा रहे थे। भारत-पाकिस्तान बार्डर से लगते जैसलमेर जिले में रेत के समंदर में विध्वंस का खौफनाक दृश्य देखने को मिला। वहीं, स्वदेशी लड़ाकू विमान प्रचंड, ध्रुव, अपाचे और रुद्र के हमलों से रेगिस्तान दहल उठा।
यह भी पढे़ं : Indian Airforce में अग्निवीर भर्ती; 3500 पद, 40 हजार सैलरी, 17 से ऑनलाइन अप्लाई, जानें कैसे करें?
जैसलमेर जिले में इंडियन एयरफोर्स ने किया युद्धाभ्यास
इंडियन एयरफोर्स ने जैसलमेर के चांधन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास किया। इस दौरान एयर डिफेंस सिस्टम, काउंटर सरफेस फोर्सेज ऑपरेशन, सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन को भी अंजाम दिया गया। वायुशक्ति 2024 के तहत भारतीय वायुसेना ने दिन और रात में अपनी शक्तियों का शानदार प्रदर्शन किया। इंडियन एयरफोर्स और इंडियन नेवी का यह संयुक्त युद्धाभ्यास था। भारतीय वायुसेना के जवानों ने दुश्मनों के काफिले, हवाई पट्टी, हथियार गोडाउन, टैंक, फ्यूल स्टेशन, आतंकी अड्डे, फ्लाईओवर जैसे कई महत्वपूर्ण स्थानों पर बम बरसाए और दुश्मनों की हर चाल को नाकाम कर दिया।
यह भी पढे़ं : घना कोहरा, रात का अंधेरा…कारगिल में Indian Airforce के जहाज की लैंडिंग, Video देख थम जाएंगी सांसें
पूरी दुनिया ने भारतीय सेना की ताकत को देखा
इंडियन एयरफोर्स के 121 लड़ाकू विमानों ने चारों ओर से घेरकर दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए। पूरी दुनिया को युद्धाभ्यास में शामिल वायुसेना के 77 लड़ाकू विमान, 41 हेलीकॉप्टर, 12 यूएवी, 5 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और 3 तरह की सरफेस-टू-एयर मिसाइलों की गूंज सुनाई दी।
संबंधित खबरें
आशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
7 hrs ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
8 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
9 hrs agoOIC मीटिंग में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का करारा जवाब
11 hrs ago'बांग्लादेश या फ्रांस नहीं है भारत', रिजीम चेंज के आरोपों पर बोली कांग्रेस
12 hrs agoभारत के साथ ट्रेड डील को आखिरी रूप देने के बेहद करीब है US: मार्को रुबियो
13 hrs ago'नेपाल भागने वाले थे शूटर', टाइगर श्रॉफ केस में कोटा SP ने किए बड़े खुलासे
14 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
14 hrs agoछात्रों को फंसाता था चायवाला, लाखों में बेचा NEET का पेपर; CBI की चार्जशीट
15 hrs ago5 घंटे इंतजार, 10 मिनट सुनवाई... आशुतोष-सौरव दास को क्यों नहीं मिली रिहाई?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines