Indian Air Force Agniveer Recruitment 2024: भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका है। इंडियन एयरफोर्स ने साल 2024 की पहली रिक्रूटमेंट का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 3500 पद भरे जाएंगे, जिसके लिए 17 जनवरी से ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकेगा। अप्लाई करने का आखिरी तारीख 6 फरवरी है। ऑनलाइन एग्जाम 17 मार्च को होगा। वहीं इच्छुक उम्मीदवार वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारियां इस प्रकार हैं…
---विज्ञापन---
Indian Airforce Agniveer Recruitment 2024 – Apply Online for Agniveer Vayu Intake (01/2025) Batch pic.twitter.com/HXCOqt2puS
— Narsing Online Services (@NarsingServices) January 8, 2024
---विज्ञापन---
आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन को 550 रुपये देने होंगे। ऑनलाइन पेमेंट होगी, जो डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग के जरिए की जा सकती है।
उम्र योग्यता
अग्निवीर बनने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 17 और ज्यादा से ज्यादा 21 वर्ष होनी हो चाहिए। उम्र की गणना जनवरी 2004 से जनवरी 2024 के बीच जन्म के आधार पर की जाएगी।
---विज्ञापन---
शैक्षणिक योग्यता
भर्ती के लिए आवेदक का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। डिप्लोमा या 2 साल का वोकेशनल कोर्स करना भी अनिवार्य है।
---विज्ञापन---
सैलरी स्ट्रक्चर
भर्ती में सेलेक्शन होने पर सैलरी 4 सालों में हर साल बढ़ेगी। जैसे पहली सैलरी 30 हजार होगी। दूसरे साल 33 हजार हो जाएगी। तीसरे साल 36500 रुपये वेतन मिलेगा। चौथे साल सैलरी 40 हजार हो जाएगी।
हाइट: लड़कों के लिए 152.5CM, लड़कियों के लिए 152CM, उत्तर पूर्व या उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के आवेदकों के लिए 147CM, लक्षद्वीप के आवेदकों के लिए 150CM वजन: हाईट और उम्र के अनुसार होना चाहिए। सुनने की क्षमता: सामान्य होनी चाहिए, यानी प्रत्येक कान से 6 मीटर की दूरी से फुसफुसाहट को सुनने की क्षमता भी होनी चाहिए।