---विज्ञापन---

घना कोहरा, रात का अंधेरा…कारगिल में Indian Airforce के जहाज की लैंडिंग, Video देख थम जाएंगी सांसें

Indian Air Force Air Craft Night Landing: भारतीय वायुसेना ने अपने इतिहास में पहली बार अपने ही एयरक्राफ्ट की लैंडिंग रात में कराई, देखिए वीडियो...

---विज्ञापन---

Air Force Air Craft Night Landing In Kargil: रात का अंधेरा, घना कोहरा, रंगबिरंगी रोशनियां, ऊपर से चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा कारगिल वॉर एरिया, आसमान में इतनी जोरदार गर्जना सुनकर, दुश्मन देश पड़ोसी पाकिस्तान भी थर्रा उठा होगा। वीडियो देखकर एक बार तो आपकी सांसें भी थम जाएंगी, क्योंकि वीडियो में जो कारनामा देखने को मिलेगा, वह भारतीय वायुसेना ही कर सकती है। जी हां, इंडियन एयरफोर्स ने अपने इतिहास में पहली बार जम्मू कश्मीर में कारगिल हवाई पट्टी पर अपने एयरक्राफ्ट में रात में लैंडिंग कराई। इसके साथ ही शनिवार की रात भारतीय वायुसेना के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई। अपनी ही तरह का अनोखा इतिहास भारत में रचा गया।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

लैंडिंग के दौरान गरुड़ कमांडो ने की टेरेन मस्किंग

वायुसेना के सूत्रों के मुताबिक, इंडियन एयरफोर्स ने सी-130जे सुपर हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट को रात के अंधेरे में कारगिल में लैंड कराया। इस लैंडिंग के दौरान गरुड़ कमांडो ने टेरेन मास्किंग का काम भी किया गया। टेरेने मास्किंग वह टेक्नोलॉजी है, जिसमें एक रणनीति के साथ दुश्मन के रडार को चकमा देकर अपने टारगेट पर पहुंचा जाता है। वहीं रात में यह लैंडिंग कराकर भारतीय वायुसेना ने अपनी क्षमताओं को खुद आंका, साथ ही दुश्मनों को भी अपने इरादों से वाकिफ करा दिया। दरअसल भारतीय वायुसेना एक और पाकिस्तान, दूसरी ओर चीन की हरकतों को भापंते हुएरात में भी सीमाओं पर चौकसी बढ़ा रही है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए शनिवार रात को नाइट लैंडिंग कराई गई।

---विज्ञापन---

हिमालय में जहाज की लैंडिंग कराना सबसे मुश्किल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर 2023 में इंडियन एयरफोर्स ने अपने मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट लॉकहीड मार्टिन C-130J-30 ‘सुपर हरक्यूलिस’ को उत्तराखंड में एक ऐसी एयरस्ट्रिप पर सफलतापूर्वक उतारा था, जहां आज तक किसी भी जहाज की लैंडिंग नहीं कराई गई। इस जहाज में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें लाई गई थीं। जहाजों की लैंडिंग हिमालय में कराना सबसे मुश्किल काम है। वायुसेना ने सूडान में एक मिशन के तहत हरक्यूलिस को रात में एयरपोर्ट पर लैंड कराया था, लेकिन अब देश में ही 8,800 फीट से अधिक की ऊंचाई पर रात में एयरक्राफ्ट को लैंड कराना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है, जिसका मजा वीडियो देखकर लीजिए।

यह भी पढ़ें: 150KM स्पीड, 500 फीट ऊंचाई, 32 फीट ऊंची लपटें, गुब्बारा फटा और…लोगों ने गिरती देखीं 11 लाशें

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Video: ‘बेहोश नहीं किया, 16 इंजेक्शन लगाए’; डॉक्टरों ने बताया कैसे 5 साल की बच्ची के ब्रेन से निकाला ट्यूमर?

 

---विज्ञापन---

First published on: Jan 07, 2024 01:47 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola