फिर थरथराई पोखरण की धरती, पाकिस्तान के करीब भारतीय वायुसेना ने की एयरस्ट्राइक!

IAF Vayushakti 2024 : एक बार फिर पोखरण की धरती थरथरा गई। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने आसमान से दुश्मनों के ठिकानों पर बम बरसाए।

IAF Vayushakti 2024

पाकिस्तान बॉर्डर से लगते जैसलमेर में भारतीय सेना ने युद्धाभ्यास किया।

Indian Airforce Vayushakti 2024 (ठाकुर भूपेंद्र सिंह) : पूरी दुनिया आज भारतीय सेना का लोहा मान रही है। अत्याधुनिक हथियारों से लैस जल, थल और वायु तीनों सेनाएं किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम भी हैं। इसी विश्वास को और पुख्ता करने के लिए डे- नाइट युद्धाभ्यास वायुशक्ति 2024 के तहत भारतीय वायुसेना के जांबाज जवानों और विमानों ने दुश्मनों को नेस्तनाबूत कर दिया।

विज्ञापन

लड़ाकू विमानों से दहल उठा रेगिस्तान

विज्ञापन

इंडियन एयरफोर्स के लड़ाकू विमान राफेल, मिराज-2000, सुखोई एसयू-30 एमकेआई, जगुआर, हॉक, सी-130जे, चिनूक, अपाचे और एमआई-17 दुश्मनों के विमानों को ट्रैक करके उसे मार गिरा रहे थे। भारत-पाकिस्तान बार्डर से लगते जैसलमेर जिले में रेत के समंदर में विध्वंस का खौफनाक दृश्य देखने को मिला। वहीं, स्वदेशी लड़ाकू विमान प्रचंड, ध्रुव, अपाचे और रुद्र के हमलों से रेगिस्तान दहल उठा।

विज्ञापन

जैसलमेर जिले में इंडियन एयरफोर्स ने किया युद्धाभ्यास

विज्ञापन

इंडियन एयरफोर्स ने जैसलमेर के चांधन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास किया। इस दौरान एयर डिफेंस सिस्टम, काउंटर सरफेस फोर्सेज ऑपरेशन, सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन को भी अंजाम दिया गया। वायुशक्ति 2024 के तहत भारतीय वायुसेना ने दिन और रात में अपनी शक्तियों का शानदार प्रदर्शन किया। इंडियन एयरफोर्स और इंडियन नेवी का यह संयुक्त युद्धाभ्यास था। भारतीय वायुसेना के जवानों ने दुश्मनों के काफिले, हवाई पट्टी, हथियार गोडाउन, टैंक, फ्यूल स्टेशन, आतंकी अड्डे, फ्लाईओवर जैसे कई महत्वपूर्ण स्थानों पर बम बरसाए और दुश्मनों की हर चाल को नाकाम कर दिया।

विज्ञापन

पूरी दुनिया ने भारतीय सेना की ताकत को देखा

विज्ञापन

इंडियन एयरफोर्स के 121 लड़ाकू विमानों ने चारों ओर से घेरकर दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए। पूरी दुनिया को युद्धाभ्यास में शामिल वायुसेना के 77 लड़ाकू विमान, 41 हेलीकॉप्टर, 12 यूएवी, 5 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और 3 तरह की सरफेस-टू-एयर मिसाइलों की गूंज सुनाई दी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ