93 साल, अदम्य साहस, असंख्य बलिदान… पढ़ें भारतीय वायुसेना के गौरवशाली इतिहास की कहानी

Indian Air Force Day 2025: भारतीय वायुसेना दिवस 2025 पर आज गाजियाबाद में एयर शो होगा. इसके लिए हिंडन एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द रहेंगी और रूट डायवर्ट रहेगा. कार्यक्रम में रक्षा मंत्री, तीनों सेनाओं के प्रमुखों समेत कई दिग्गज शिरकत करेंगे.

Indian Airforce

भारतीय वायुसेना की स्थापना को 93 साल हो चुके हैं.

Indian Air Force Day 2025: भारतीय वायुसेना (IAF) कल 8 अक्टूबर 2025 को अपनी स्थापना की 93वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेगी. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर भव्य एयर शो देखने को मिलेगा. इसके लिए एयरपोर्ट पर 3 दिन के लिए उड़ानें रद्द की गई हैं और ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है. हालांकि इस बार वायुसेना दिवस की कोई थीम नहीं है, लेकिन इस बार वायुसेना दिवस ऑपरेशन सिंदूर के वीर जवानों को समर्पित होगा. वायुसेना दिवस भारतीय जवानों के अदम्य साहस और बलिदान का प्रतीक है.

ऐसे हुई वायुसेना की स्थापना

बता दें कि 8 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायुसेना (IAF) ब्रिटिश राज में हुई थी, लेकिन रॉयल इंडियन एयर फोर्स के रूप में इसका गठन किया गया था. शुरुआत में वायुसेना में कुछ अधिकारी और 4 वेस्टलैंड बाइप्लेन थे और पहली ऑपरेशन स्कवाड्रन 1 अप्रैल 1933 को बनाई गई थी. दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय वायुसेना को ‘रॉयल’ की उपाधि मिली. 1947 में आजादी मिलने के बाद वर्ष 1950 में जब भारत को गणतंत्र और लोकतंत्र बना तो ‘रॉयल’ टैग हटाकर वायुसेना को सिर्फ भारत की वायुसेना बना दिया गया.

हिंडन एयरबेस पर कार्यक्रम

बता दें कि वायुसेना दिवस पर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर एयर शो, परेड और स्टेटिक डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जिसमें Su-30MKI, MiG-21 जैसे विमान वायुसेना के शौर्य का प्रदर्शन करेंगे. कार्यक्रम के लिए 6 अक्टूबर को फुल ड्रेस रिहर्सल हो चुकी है. भारतीय वायुसेना ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें तरंग शक्ति, रेड फ्लैग, ऑपरेशन सिंदूर और वायुसेना के कई शानदार मिशन देखे जा सकते हैं. आगामी 25 अक्टूबर को होने वाला सुब्रोतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले भी वायुसेना दिवस उत्सव का हिस्सा है.

3 दिन रद्द रहेंगी 37 उड़ानें

बता दें कि गाजियाबाद के हिंडन स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर होने वाले वायुसेना दिवस कार्यक्रम के मद्देनजर हिंडन एयरपोर्ट पर 3 दिन के लिए 37 उड़ानें रद्द की गई हैं. सुरक्षा कारणों और एयर शो के लिए रनवे से विमानों द्वारा उड़ाने भरने के चलते बेंगलुरु, चेन्नई, पटना, भुवनेश्वर और वाराणसी की उड़ानें कैंसिल की गई हैं. वहीं 8 अक्टूबर को UP गेट से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन तक रूट डायवर्ट रहेगा. कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी, नेवी चीफ दिनेश कुमार त्रिपाठी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ