हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

UP समेत 6 राज्यों में बारिश, मुंबई में हीटवेव का अलर्ट, पढ़ें IMD का वेदर अपडेट

Aaj ka Mausam: यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में मौसम एक बार फिर बदल सकता है। आईएमडी के अनुसार यूपी, पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्यों में 26 से 28 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
IMD Weather Update

IMD Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिमी भारत में मंगलवार को मौसम एक बार फिर बदल जाएगा। देश के पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण ठंड और बढ़ सकती है। क्योंकि अभी बर्फबारी की संभावना है। 26 से 28 फरवरी के बीच उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है। आईएमडी ने अगले तीन दिनों के लिए मुंबई, ठाणे, पालघर और नवी मुंबई में हीटवेव काे लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD के एक अधिकारी की मानें तो तापमान सामान्य से 6-7 डिग्री अधिक है। फरवरी महीने में मुंबई का तापमान 38.5 डिग्री पहुंच गया।

राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। वहीं कई इलाकों में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी में सुबह हल्की धुंध रह सकती है, वहीं दोपहर में धूप खिली हुई होगी। जिससे लोगों को गर्मी का अहसास होगा।

यूपी में सुबह-शाम की ठंड

यूपी में अभी सुबह-शाम की ठंड है। रात के तापमान में गिरावट आई है। आईएमडी के अनुसार 27 फरवरी से प्रदेश के कई जिलों में बारिश होगी, जो अगले दो दिनों तक जारी रहेगी। इस दौरान घना कोहरा छाया रह सकता है। 2 मार्च को दोबारा मौसम साफ हो जाएगा। आईएमडी के अनुसार प्रदेश में फिलहाल दिन में धूप और रात में हल्की ठंड रहेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः पश्चिम विक्षोभ होगा एक्टिव, 12 राज्यों में बारिश के आसार, Delhi-NCR में गर्मी पर IMD का अलर्ट

हरियाणा-पंजाब में बारिश की संभावना

हरियाणा और पंजाब में 27 और 28 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। सुबह-शाम को हल्की ठंड रह सकती है। आईएमडी के अनुसार उत्तर भारत में अभी ठंड रह सकती है। वहीं मुंबई, ठाणे और पालघर में गर्मी तेज हो सकती है। महाशिवरात्रि तक यहां तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक रह सकता है। जिससे लोगों को भयंकर गर्मी से जूझना पड़ सकता हैं।

विज्ञापन

बिहार में तापमान गिरा

बिहार के पिछले 24 घंटों में तापमान 1 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा समेत कई इलाकों के तापमान में कमी आई है। उत्तराखंड के कुछ जिलों में भी ठंडक बढ़ गई है।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली-एनसीआर में छाएंगे बादल, चक्रवातीय हलचल तेज, इन राज्यों में होगी भीषण बारिश, देखें IMD का लेटेस्ट अलर्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola