पश्चिम विक्षोभ होगा एक्टिव, 12 राज्यों में बारिश के आसार, Delhi-NCR में गर्मी पर IMD का अलर्ट

Aaj ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती हैं वहीं कई राज्यों में मार्च के पहले सप्ताह में गर्मी की शुरुआत हो सकती है। आइये जानते हैं देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

IMD Weather Update

IMD Weather Update

विज्ञापन

IMD Weather Update: देश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। फरवरी का आखिरी सप्ताह चल रहा है। ऐसे में बसंती बयार चलने लगी है। सुबह और शाम को हल्की ठंडक महसूस हो रही है। दोपहर में तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास हो रहा है। मार्च के शुरुआत में मौसम में बदलाव हो सकता है। पिछले कुछ दिनों से मौसम का रुख बदला हुआ है। अब सोमवार को पश्चिम विक्षोभ के एक्टिव होने की संभावना जताई गई है। उत्तर भारत के कई राज्यों में इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मौस्म विभाग के अनुसार 24 से 26 फरवरी तक दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तराखंड, यूपी, राजस्थान, पंजाब में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, मिजोरम और असम में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

विज्ञापन

राजधानी में 27 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। इस दौरान सुबह हल्के बादल छाए रहे। जिससे मौसम में ठंडक बनी रही। आईएमडी के अनुसार सोमवार के बाद राजधानी में बादलों की आवाजाही शुरू होगी। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है।

राजस्थान में फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर मौसम पलट सकता है। बिहार में भी सोमवार से कुछ जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण के तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और कर्नाटक में फरवरी के अंत तक तेज गर्मी पड़ेगी। मार्च की शुरुआत में तापमान और बढ़ सकता है। लोगों को गर्मी से बचने की सलाह मौसम विभाग ने दी है।

विज्ञापन

यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना

यूपी में अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होगा। वाराणसी में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रिकाॅर्ड किया जा रहा है। IMD के अनुसार 27 फरवरी तक पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी और मध्य यूपी में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

पहाड़ों में भारी बर्फबारी की संभावना

राजधानी लखनऊ, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, गोंडा, बलरामपुर, सीतापुर और शामली में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। आज यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग में भारी बर्फबारी हुई। वहीं मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आईएमडी ने 25 से 28 फरवरी के बीच कश्मीर और हिमाचल के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ