हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Weather Update : दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में बारिश के आसार, IMD ने जारी की ये चेतावनी

देश की राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी हुई थी और यह सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहेगा।

विज्ञापन

Weather Update : देश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने लगी है तो वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मौसम सुहाना हो गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में बारिश होने की चेतावनी जारी की है। दिल्ली एनसीआर में आज और कल भी बारिश होने के आसार हैं। साथ ही हल्की-हल्की ठंड हवाएं भी चल रही हैं। एक तरफ बारिश और सर्द हवाओं से सर्दी बढ़ गई है तो दूसरी तरफ लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिली है।

देश की राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी हुई थी और यह सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। आसमान में बुधवार को छाए बादल और हल्की धूप के बीच आंख मिचौली देखने को मिलेगी, जबकि दिनभर में कभी भी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि सर्दी बढ़ने की वजह मैदानी क्षेत्र में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हो रही है। जिस राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा, वहां बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें : Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड, टेंपरेचर में होगी गिरावट, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का मौसम

विज्ञापन

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

जानें दिल्ली एनसीआर का कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में बुधवार सुबह हल्के कोहरे और आसमान में बादल छाए रहेंगे। यहां रात में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। बताया जा रहा है कि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर मंगलवार के तापमान की बात करें तो अधिकतम पारा 12 डिग्री और न्यूनतम पारा 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इन राज्यों में बारिश के आसार

विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ईस्ट और वेस्ट एमपी, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में बादल के गरज के साथ मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है, जबकि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान में घने कोहरे रहने की संभावना है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola