5 राज्यों में घना कोहरा, दिल्ली-UP में गुलाबी ठंड, जानें देशभर के मौसम का हाल

देश के कई राज्यों में ठंड अब धीरे-धीरे ही सही पांव पसारने लगी है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। आइये जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

India Weather Update

India Weather Update

विज्ञापन

India Weather Update: देश के उत्तरी राज्यों में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। लोग अब मजबूरी में स्वेटर पहनने को मजबूर है। वहीं तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान फेंगल का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने आज पुडुचेरी, कराईकल और तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। आईएमडी की मानें तो इस सप्ताह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है।

आईएमडी के अनुसार अगले पूरे सप्ताह दिल्ली में कोहरा छाया रह सकता है। आईएमडी के अनुसार अगले सप्ताह पूरे दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रह सकता है।

विज्ञापन

बिहार में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

उधर बिहार में भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने दो दिन बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। मंगलवार को बिहार में सबसे अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस बक्सर में रिकॉर्ड किया गया वहीं न्यूनतम तापमान डेहरी में 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा, यूपी में कोहरे के आसार

पंजाब और हरियाणा में 28 से 30 नवंबर तक अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी इन दिनों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है। आज भी कुछ जगहों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी के अलग-अलग हिस्सों में आज घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आज 1 दिसंबर से सुबह के समय घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मौसम के शुष्क बने रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ