Cyclone Fengal Alert: चक्रवाती तूफान में बदलेगा फेंगल, जानें आज कहां-कहां मचा सकता है तबाही

Weather Forecast Cyclone Fengal Alert: भारी बारिश के कारण पुडुचेरी और कराईकल में सभी सरकारी और निजी स्कूल और कॉलेजों में 27 नवंबर 2024 को छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।

Cyclone Darragh

फिर लौटा चक्रवाती तूफान। (File Photo)

विज्ञापन

Weather Forecast Cyclone Fengal Alert: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव के कारण तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज तक गहरे दबाव के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 नवंबर को ये चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। जिसके बाद अगले दो दिनों तक इसका असर देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में यह श्रीलंका तट से होते हुए तमिलनाडु तट की ओर की ओर बढ़ेगा। इसको देखते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने समीक्षा बैठक भी की।

27 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगह पर गरज और बिजली के साथ हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 28 नवंबर को भी आज की तरह ही तटीय तमिलनाडु में कई इलाकों गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने तीन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें 27 नवंबर को दो जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चेन्नई में 27 से 29 नवंबर तक भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू समेत आसपास के जिलों को 27 से 30 नवंबर तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस हफ्ते में तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, केरल और माहे में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।  मौसम विभाग के मुताबिक, 27 से 29 नवंबर को हवा की रफ्तार 55-65 किमी प्रति घंटे से 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन

स्पेशल टीमें तैनात

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 से 28 नवंबर तक तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की। जिसके बाद एनडीआरएफ की चौथी बटालियन की 7 टीमों को तैनात तुरंत तैनात किया गया। हर टीम में 30 बचावकर्मी शामिल हैं। इस तूफान का असर 1 और 2 दिसंबर को भी रहेगा।

स्कूल कॉलेज की छुट्टी का ऐलान

27 नवंबर को मौसम को देखते हुए पुडुचेरी और कराईकल में सभी सरकारी और निजी स्कूलों, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई और तिरुवरुर सहित कई इलाकों में स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी का ऐलान किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ