भारत में मौसम फिर एक बार बदलने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 28 मार्च को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों के दौरान देश के करीब 20 राज्यों में आंधी, तेज बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस बदलाव की बड़ी वजह पश्चिमी विक्षोभ(Western Disturbance) का एक्टिव होना है, जिसके चलते उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम तेजी से बदल रहा है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है. वहीं दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
ये भी पढ़ें: मटके में पानी को ज्यादा ठंडा कैसे करें? तपती गर्मी में भी काम आएंगे ये टिप्स
यूपी के कितने जिलों में अलर्ट?
मौसम विभाग ने ये भी चेतावनी दी है कि कई इलाकों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा. खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. IMD के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के करीब 10 जिलों कानपुर, सीतापुर, लखनऊ और हरदोई में बारिश हुई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. यूपी के करीब 30 जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं. IMD ने शनिवार तक यूपी के करीब 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भी तेज बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में चक्रवात की वजह से बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है, जबकि बाकी हिस्सों में गर्मी और हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है.
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा. यहां कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका है. दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन लोगों को अचानक बदलते मौसम से सावधान रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग का कहना है कि इस तरह का मौसम अगले 2 से 3 दिनों तक बना रह सकता है. ऐसे में लोगों को बेवजह की यात्रा से बचने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें: गर्मियों में खाते हैं खीरे? तो इन 5 चीजों के साथ कभी ना खाएं; नहीं तो होगी समस्या
संबंधित खबरें
बांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
14 mins agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
56 mins ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
2 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
3 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
3 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
4 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
5 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
5 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
6 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines