गर्मियों में खाते हैं खीरे? तो इन 5 चीजों के साथ कभी ना खाएं; नहीं तो होगी समस्या

गर्मियों के मौसम में खीरा एक ऐसी सब्जी है आपके शरीर को ठंडक देता है. इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है. गर्मियों के दौरान लगभग हर घर में खीरे का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कई बार हम खीरे को हर चीज के साथ खा लेते हैं, जिससे स्वाद तो बिगड़ता ही है और ही पाचन से जुड़ी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं. खीरे को सही तरीके से खाना फायदेमंद है लेकिन गलत कॉम्बिनेशन इसका मजा खराब कर सकता है. तो आज हम जानेंगे कि कौन से ऐसे फूड आइटम हैं जिनके साथ खीरे को खाने से बचना चाहिए.

cucumber diet
1 / 6

Advertisment

दही के साथ नहीं खाना चाहिए खीरा?

दही के साथ नहीं खाना चाहिए खीरा? 2 / 6

खीरा और दही का कॉम्बिनेशन कई जगह पर इस्तेमाल होता है, लेकिन इन दोनों की जोड़ी कई बार आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है. खीरे में बहुत ज्यादा मात्रा में होता है, जिससे दही और भी पतला हो सकता है और उसका क्रीमी टेक्सचर खराब हो सकता है. इससे खाने का मजा कम हो जाता है. इसके अलावा हेल्छ के लिहाज से भी देखें तो ये पाचन संबंधी परेशानियों को जन्म दे सकता है.

विज्ञापन

मीट के साथ नहीं खाना चाहिए खीरा

मीट के साथ नहीं खाना चाहिए खीरा3 / 6

मीट और खीरा साथ में नहीं खाना चाहिए. इन्हें साथ खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. मीट में प्रोटीन ज्यादा होता है और उसे पचने में काफी समय लगता है, जबकि खीरा हल्का और पानी से भरपूर होता है और जल्दी पच जाता है. इस अतंर की वजह से पेट में भारीपन या एसिडिटी की प्रॉब्लम हो सकती है. इसलिए बेहतर है कि अगर आप मीट खा रहे हैं तो उस टाइम खीरा ना खाएं या थोड़ा गैप लेकर खाएं.

टमाटर के साथ नहीं खाएं खीरा

टमाटर के साथ नहीं खाएं खीरा4 / 6

खीरा और टमाटर का सलाद बहुत ही कॉमन है. हर घर में लोग खाने के साथ खीरे और टमाटर का सलाद खाते हैं. लेकिन आपको बता दें कि खीरे में बहुत ज्यादा पानी होता है जिसके कारण टमाटर का स्वाद हल्का पड़ सकता है. सेहत के लिहाज से देखें तो खीरे और टमाटर का कॉम्बिनेशन आपके पेट के PH बैलेंस को बिगाड़ सकता है जिससे पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है.

विज्ञापन

खट्टे फलों के साथ नहीं खाएं खीरा

खट्टे फलों के साथ नहीं खाएं खीरा5 / 6

संतरा या फिर नीबूं जैसे फल खट्टे होते हैं. जबकि खीरा बहुत ही हल्का और इसका स्वाद भी सादा होता है. दोनों को साथ मिलाने पर कई बार खट्टापन ज्यादा लगने लगता है और खीरे की फ्रेशनेस कही दब जाती है. साथ ही ज्यादा खट्टापन खीरे के कंचनेस को भी कम कर सकता है. वहीं, पाचन के लिहाज से भी ये कॉम्बिनेशन सही नहीं है.

लहसुन के साथ ना खाएं खीरा

लहसुन के साथ ना खाएं खीरा6 / 6

लहसुन का स्वाद बहुत तेज होता है और यह आसानी से किसी भी हल्की चीज का स्वाद दबा सकता है. जब आप खीरे के साथ ज्यादा लहसुन मिला देते हैं तो खीरे का ताजा स्वाद महसूस ही नहीं होता है. अगर आपको लहसुन पसंद है तो उसे बहुत कम मात्रा में इस्तेमाल करें, ताकि खीरे की पहचान बनी रहे और टेस्ट भी बैलेंस रहे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन