भारत और ब्रिटेन के व्यापारिक रिश्तों के लिए 15 जुलाई यानी आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. आज से दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) आधिकारिक तौर पर लागू हो गया है. दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते से इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट पर लगाने वाले भारी टैरिफ में भी बड़ी कटौती की गई है.
टैरिफ में कमी होने से अब ब्रिटेन से भारत आने वाले कई विदेशी सामान काफी सस्ते दामों पर मिलेंगे. बता दें कि इस ऐतिहासिक डील को लागू करने का ऐलान जून में ही कर दिया गया था. तो चलिए जानते हैं कि भारत और ब्रिटेन के बीच हुई इस व्यापार डील से आम लोगों और अर्थव्यवस्था को क्या-क्या फायदे होंगे.
हमारा टारगेट 100 अरब डॉलर तक पहुंचना है- कॉमर्स सेक्रेटरी
कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता) लागू होने से पहले, कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने पत्रकारों से कहा, ‘हमारा लक्ष्य अगले तीन-चार वर्षों में 100 अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुंचना है.’
- UK में लगभग सभी प्रोडक्ट्स (117 को छोड़कर) के लिए जीरो-टैरिफ सिस्टम लागू होने से भारतीय टेक्सटाइल्स, फूड प्रोडक्ट्स, लेदर और फुटवियर, इंजीनियरिंग गुड्स और फार्मा सेक्टर को सबसे ज्यादा फायदा होगा.
- सरकार 12,000 प्रोडक्ट्स में से 89.5% पर ड्यूटी हटाने या कम करने पर सहमत हो गई है. 64% से ज्यादा प्रोडक्ट्स को भारत में तुरंत ड्यूटी-फ्री एंट्री मिलेगी, जबकि बाकी प्रोडक्ट्स के लिए ड्यूटी को धीरे-धीरे खत्म करने का वादा किया गया है.
- कारों समेत 4.4% टैरिफ, 536 और आइटम्स पर ड्यूटी में कटौती की जाएगी. पहले पांच सालों में इलेक्ट्रिक गाड़ियां को इसमें शामिल नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें- PoK में क्यों मचा बवाल? भारत ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार; इंटरनेशनल कम्यूनिटी से की ये मांग
स्कॉच और व्हिस्की के दामों में भारी कमी
विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस फ्री ट्रेड समझौते का सबसे बड़ा फायदा ब्रिटिश स्कॉच और व्हिस्की इंडस्ट्री को मिलेगा. इस समय भारत में आयातित स्कॉच व्हिस्की पर 150 प्रतिशत का भारी टैरिफ लगता है. लेकिन अब FTA के तहत इस ड्यूटी को घटाया जाएगा और इसे 40 प्रतिशत तक लाया जाएगा.
ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर भी मिलेगी छूट
शराब के अलावा ब्रिटेन से आने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स और अन्य सामानों की कीमतों में भी कमी आएगी. इस समय इन प्रोडक्ट्स पर 22 प्रतिशत का आयात शुल्क लगता है, जिसे अब या तो तुरंत प्रभाव से हटाया जाएगा और या फिर 10 साल में धीरे-धीरे जीरो कर दिया जाएगा.
ब्रिटेन की लग्जरी कारें भारत में सस्तें दामों पर होंगी उपलब्ध
FTA के तहत देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. लग्जरी कारों पर लगने वाले टैरिफ को 100 फीसदी से कम करके 10 फीसदी कर दिया जाएगा. जिससे ब्रिटेन की लैंड रोवर, एस्टन मार्टिन, जगुआर, रोल्स रॉयस और डिफेंडर जैसी प्रीमियम कारें भारत में कम कीमतों पर उपलब्ध होंगी.
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
45 mins agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
50 mins ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
1 hr agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
2 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
4 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
4 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ मॉक संसद में सर्वसम्मति से 'महाभियोग प्रस्ताव' पास
6 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines