हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अब मार्च से प्यासा रह जाएगा पाकिस्तान? रावी नदी पर बांध हुआ तैयार, क्या है भारत का प्लान

शाहपुर कंडी डैम के पूरा होने से रावी नदी का अतिरिक्त पानी अब भारत में ही इस्तेमाल होगा, जिससे जम्मू-कश्मीर और पंजाब के किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा. लेकिन पहले से ही जल संकट से जूझ रहा पाकिस्तान बूंद-बूंद का मोहताज हो सकता है.

विज्ञापन
Credit: Social Media

पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत लगातार पाकिस्तान के प्रति कड़ा रुख अपना रहा है. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में छिपे आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और फिर मोदी सरकार ने सिंधु जल संधि को भी खारिज कर दिया गया. अब भारत ने रावी नदी के पानी को लेकर एक अहम कदम उठाया है. रावी नदी का वो पानी, जो पाकिस्तान के पास चला जाता था, अब भारत में ही इस्तेमाल किया जाएगा. ये बदलाव शाहपुर कंडी डैम के बनने से पूरा हो पाएगा.

ये भी पढ़ें: जर्मनी में आसिम मुनीर की किरकिरी, गार्ड ने मांग लिया ID कार्ड, वीडियो वायरल

मार्च में शुरू हो जाएगा डैम

सरकार के मुताबिक, शाहपुर कंडी डैम का काम अंतिम चरण में है और इसे मार्च 2026 तक पूरी तरह चालू कर दिया जाएगा. इसके बाद रावी नदी का पानी सीमा पार नहीं जाएगा, बल्कि भारत के किसानों के काम आएगा. इस परियोजना से जम्मू-कश्मीर के कठुआ और सांबा जिलों की करीब 32 हजार हेक्टेयर जमीन को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा. इसके साथ ही पंजाब के हजारों किसान भी इसका फायदा उठा उठाएंगे. अब तक इन इलाकों में कई बार पानी की कमी की वजह से फसलें खराब हो जाती थीं, लेकिन डैम के चालू होने से ये समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी.

विज्ञापन

पहले पानी क्यों चला जाता था बाहर?

रावी नदी उन नदियों में शामिल है, जिन पर भारत का पूरा अधिकार है. लेकिन पहले पानी को रोकने और सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं थे. इसी वजह से हर साल बड़ी मात्रा में पानी बिना उपयोग के पाकिस्तान की ओर बह जाता था. शाहपुर कंडी डैम बनने के बाद अब भारत अपने हिस्से के पानी का पूरा इस्तेमाल कर पाएगा और पाकिस्तान बस मुंह देखता रह जाएगा.

ये भी पढ़ें: जेल में अंधे हो रहे इमरान खान, कालकोठरी में तिल-तिल कर मर रहे पूर्व PM, घरवालों को नहीं दे रहे मिलने

विज्ञापन

खेती के साथ विकास को भी बढ़ावा

इस डैम से सिर्फ खेती को ही फायदा नहीं होगा, बल्कि जल संरक्षण भी बेहतर होगा. इससे इलाके के विकास को गति मिलेगी और भविष्य में बिजली उत्पादन की संभावनाएं भी बढ़ सकती हैं. साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकते हैं. भारत के इस कदम से पाकिस्तान बूंद-बूंद का मोहताज हो जाएगा. वो पहले ही जल संकट से जूझ रहा है. अब रावी नदी का पानी नसीब ना होने से पाकिस्तान के निचले इलाकों में पानी की भारी कमी हो सकती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola