पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत आए दिन पाकिस्तान को झटके दे रहा है। आए दिन भारत की तरफ से पाकिस्तान के मुंह पर तमाचे मारे जा रहे हैं। आतंकी हमले के बाद अटारी बॉर्डर भारत ने बंद कर दिया। अब भारत ने पाकिस्तान के साथ आयात-निर्यात भी बंद कर दिया है। अपना एयर स्पेस पाकिस्तान के लिए भारत पहले ही बंद कर चुका है।
वहीं अब भारत के साथ आयात-निर्यात और कारोबार बंद होने से पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है। बता दें कि आज 3 मई को नोटिफिकेशन जारी करके भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सामान के इंपोर्ट पर पाबंदी लगा दी है। सामान चाहे डायरेक्ट आए या इनडायरेक्ट आए या थर्ड पार्टी के जरिए आए, सभी पर रोक रहेगी।
व्यापारिक सौदों पर पड़ेगा सीधा असर
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने व्यापार बंद करने की अधिसूचना जारी कर दी है। आदेश के मुताबिक, विदेश व्यापार नीति 2023 में एक नया पैरा 2.20A जोड़ा गया है, जिसका शीर्षक ‘पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध’ है। प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लगाया गया है। इस पर कोई भी छूट केवल भारत सरकार की पूर्व स्वीकृति के बाद ही दी जा सकेगी। भारत के इस आदेश का सीधा असर उन व्यापारिक सौदों पर पड़ेगा, जिनमें पाकिस्तान से वस्तुओं का आयात होता था या जहां पाकिस्तान किसी सप्लाई चेन का हिस्सा था। भारत सरकार ने साफ संदेश दिया है कि सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के मामलों में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:भारत के डर से POK में दहशत! मदरसे-एयर स्पेस बंद, LOC पर पहुंचा खाने-पीने का सामान और दवाइयां
पाकिस्तान की इंटरनेशनल फंडिंग रुकवाने की तैयारी
दूसरी ओर, पाकिस्तान को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए भारत IMF, वर्ल्ड बैंक और एशियन डेवलपमेंट बैंक द्वारा पाकिस्तान को जारी अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मदद के पुनर्मूल्यांकन की मांग करेगा। भारत का आरोप है कि पाकिस्तान को मिलने वाली आर्थिक मदद का इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है, इसलिए पाकिस्तान को दी जा रही फंडिंग रोकी जाएगी। भारत की कोशिश होगी कि फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ‘ग्रे लिस्ट’ में पाकिस्तान को डाला जाए, ताकि उस पर आर्थिक दबाव पड़े। FATF की जून महीने में होने वाली बैठक में भारत यह मांग उठाएगा।
यह भी पढ़ें:UN के सामने फिर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, बोला- अगर हालात बिगड़े तो पूरा हक है बैठक बुलाने का
संबंधित खबरें
कोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
10 mins agoसाइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
5 hrs agoLIVE: 'शॉपिंग के लिए कहा, बंद करा दी दुकानें', राहुल गांधी का BJP पर आरोप
6 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
7 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
14 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
14 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
15 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
15 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
16 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines