UN के सामने फिर गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, बोला- अगर हालात बिगड़े तो पूरा हक है बैठक बुलाने का

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत काफी आक्रामक है। पाकिस्तान को लेकर कड़ा रुख अपनाए हुए है। पाकिस्तान को भारत की ओर से हमला होने का डर है, इसलिए वह यूनाइटेड नेशन्स के सामने गिड़गिड़ा रहा है। एक बार फिर पाकिस्तान ने US से मामले में दखल देने को कहा है।

India vs Pakistan

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ गया है। आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी। पाकिस्तान को भारत की तरफ से हमला होने का डर है, इसलिए पाकिस्तान आतंकी हमले के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने की तैयारी में है। पाकिस्तान लगातार संयुक्त राष्ट्र संघ के सामने अपना पक्ष रख रहा है।

विज्ञापन

एक बार फिर यूनाइटेड नेशन्स में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार अहमद ने कहा है कि अगर भारत पाकिस्तान के बीच हालात और बिगड़ते हैं तो पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक बुलाने का पूरा हक है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान इस विषय पर UNSC के मौजूदा और पूर्व अध्यक्षों के अलावा अन्य सदस्य देशों से भी बातचीत कर रहा है।

विज्ञापन

यूनाइटेड नेशन्स से दखल देने की अपील

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अहमद ने कहा कि मामला जम्मू-कश्मीर की स्थिति से जुड़ा है, जिसका असर केवल भारत और पाकिस्तान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक शांति भी प्रभावित हो सकती है। उनके मुताबिक सुरक्षा परिषद को ऐसे हालात में दखल देने का पूरा अधिकार है और परिषद के किसी भी सदस्य देश के लिए मुद्दे पर चर्चा की मांग करना उचित है।

विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है और आवश्यकता पड़ने पर यह मुद्दा सुरक्षा परिषद में उठाया जाएगा। हालांकि जब उनसे पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के उस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान पश्चिम के लिए गंदा काम कर रहा है तो अहमद ने उस पर कोई टिप्पणी नहीं की। सवाल पर कुछ रिएक्ट ही नहीं किया।

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ा तनाव

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ा है। भारत पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बने हुए हैं। भारत पहलगाम का बदला पाकिस्तान के लेने के लिए बेताब है। विवाद अपने चरम पर है और भारत पाकिस्तान के साथ सभी रिश्ते खत्म कर चुका है। भारतीय प्रधानमंत्री ने आतंकवाद को कुचलने के लिए भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना को फ्री हैंड तक दे दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ