'हमारी सेना ने पाकिस्तान को तहस-नहस कर दिया', तिरंगा यात्रा पर क्या बोले CM हिमंत बिस्वा सरमा?

भारत पाकिस्तान में सीजफायर के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं। पंजाब, गुजरात, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में जिंदगी अब पटरी पर लौटने लगी है। लोग अपनी दिनचर्या के लिए घरों से निकलने लगे हैं।

India Pakistan Ceasefire | Operation Sindoor | Air Strike

India Pakistan Ceasefire: सीजफायर के बाद पाकिस्तान बॉर्डर से सटे राज्यों में शांति है।

India Pakistan Ceasefire LIVE Updates: भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद बॉर्डर से सटे तीनों राज्यों पंजाब, जम्मू कश्मीर और राजस्थान में हालात सामान्य होने लगे हैं। लोगों की जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। जम्मू कश्मीर में स्कूल कॉलेज कल ही खुल गए थे। पंजाब के स्कूल कॉलेज आज से खुल जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में पुलिस और सेना ने मिलकर ऑपरेशन केलर चलाया गया, जिसके तहत शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकी ढेर किए गए।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते दिन पंजाब के आदमपुर एयरबेस पर पहुंचे और जवानों से मुलाकात करके उनका जोश बढ़ाया। प्रधानमंत्री आदमपुर एयरबेस इसलिए पहुंचे, क्योंकि पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने आदमपुर एयरबेस को निशाना बनाया है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने एयरबेस पर पहुंचकर पाकिस्तान के दावे को सिरे से खारिज कर दिया।

विज्ञापन

सरकार अभी भी ले रही कड़े फैसले

दूसरी ओर भारत सरकार ने पाकिस्तान के अफसरों पर शिकंजा कसा है और उन्हें 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है। सभी अफसर दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात हैं। पंजाब पुलिस ने बठिंडा आर्मी कैंट से पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया। है। राजस्थान में श्रीगंगानगर में पाकिस्तान के लोकल सिम बैन किए गए हैं। अब यह आदेश जैसलमेर में भी लागू हो गया है। श्रीनगर एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन

देशभर के 32 एयरपोर्ट भारत-पाकिस्तान में तनाव के चलते 7 मई से बंद कर कर दिए गए थे। 7 मई से 10 मई तक पाकिस्तान की सेना की गोलाबारी और गोलीबारी में आर्मी के 6 और BSF के 2 जवान शहीद हो चुके हैं। 28 आम लोगों की भी जान गई है। प्रधानमंत्री मोदी विभिन्न मंचों से पाकिस्तान और आतंकियों को संदेश दे चुके हैं कि गीदड़भभकी बर्दाश्त नहीं करेंगे, गोली का जवाब गोले से देंगे।

भारत पाकिस्तान में तनाव, संघर्ष और सीजफायर को लेकर आज 14 मई दिन बुधवार के पल-पल के लाइव और ताजा अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

'हमारी सेना ने पाकिस्तान को तहस-नहस कर दिया', तिरंगा यात्रा पर क्या बोले CM हिमंत बिस्वा सरमा?

ऑपरेशन सिन्दूर की प्रदर्शनी के उद्घाटन पर असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान को कैसे तहस-नहस कर दिया, कैसे हमारी सेना ने पाकिस्तान के टेरर इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरा तहस-नहस किया, इन सभी को दर्शाते हुए एक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया है। मैं जनता से निवेदन करूंगा आप आए और इस प्रदर्शनी को देखें तथा तिरंगा यात्रा में हिस्सा लीजिए।

CM देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने निकाली 'तिरंगा यात्रा'

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में 'तिरंगा यात्रा' निकाली।

India Pakistan Ceasefire LIVE Updates: पाक गोलीबारी पीड़ितों से मिलीं महबूबा मुफ्ती

भारत पाकिसान सीजफायर के बाद जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य हो गए हैं। आज PDF चीफ महबूबा मुफ्ती पुंछ के दौरे पर पहुंची। उन्होंने यहां पाकिस्तान की गोलीबारी में जान गंवाने वालों के परिजनों से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना।

India Pakistan Ceasefire LIVE Updates: मसूद अजहर का मुआवजा देगा पाकिस्तान

आतंकियों को पाकिस्तान की हुकूमत का खुल्लम खुल्ला साथ मिल रहा है, इसका एक और उदाहरण सामने आया है। पाकिस्तान की सरकार जैश-ए-मोहम्मद के मौलाना मसूद अजहर को मुआवजा देगी। भारत के ऑपरेशन सिंदूर में हुए नुकसान की भरपाई के लिए यह मुआवजा दिया जाएगा। मसूद अजहर को 14 करोड़ पाकिस्तानी रुपये दिए जाएंगे, क्योंकि उसके परिवार के 14 सदस्य मारे गए हैं। एक करोड़ प्रति मृतक मुआवजे देने की घोषणा की गई है।

India Pakistan Ceasefire LIVE Updates: एयर स्ट्राइक में तबाह पाकिस्तानी एयरबेस की तस्वीर

भारत सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के 4 एयरबेस तबाह किए थे, जिनकी सैटेलाइट इमेज सामने आई है। प्राइवेट कंपनी मैक्सार (Maxar) ने तबाह हुए एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं। सरगोधा, नूर खान, भोलारी और सुक्कुर एयरबेस तबाह किए गए हैं।

India Pakistan Ceasefire LIVE Updates: बैठक में दी गई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की बधाई

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट मीटिंग खत्म हो गई है। बैठक में प्रधानमंत्री और सशस्त्र बलों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बधाई दी गई। सशस्त्र बलों के पराक्रम की तारीफ की गई। कैबिनेट की बैठक में गृह मंत्री ने बॉर्डर इलाके के राज्यों और पाकिस्तान सीमा से सटे गांवो शहरों की सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी। आंतरिक सुरक्षा पर भी कैबिनेट को ब्रीफ किया।

India Pakistan Ceasefire LIVE Updates: भाजपा सांसद खंडेलवाल का बयान

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि भारत ने हमेशा विश्व शांति का समर्थन किया है और इसे बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभाई है। लेकिन अगर कोई भारत की एकता, अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता पर सवाल उठाएगा या हमला करेगा, तो भारत चुप नहीं रहेगा। पीएम मोदी ने कई बार यह स्पष्ट रूप से कहा है। अब दुनिया जानती है, अगर राष्ट्र की संप्रभुता पर हमला हुआ, तो भारत मुंहतोड़ जवाब देगा।

India Pakistan Ceasefire LIVE Updates: मोदी कैबिनेट की बैठक आज

ऑपरेशन सिंदूर, एयर स्ट्राइक और भारत पाकिस्तान सीजफायर के बाद आज मोदी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। प्रधानमंंत्री मोदी की अध्यक्षता में बैठक शुरू हो चुकी है और इससे पहले CCS की बैठक हुई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल और सेना के तीनों प्रमुख शामिल रहे।

India Pakistan Ceasefire LIVE Updates: पाकिस्तान के परमाणु सिस्टम पर अमेरिका का बयान

भारत पाकिस्तान सीजफायर के बाद अमेरिका समझौता कराने का क्रेडिट लेना चाह रहा है। पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की बात हुई तो अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर इस बात से इंकार कर दिया कि उन्होंने पाकिस्तान में किसी परमाणु साइट पर लीक को बंद करने के लिए कुछ इंतजाम किए हैं। व्हाइट हाउस की ओर से यह बयान जारी किया गया है।

India Pakistan Ceasefire LIVE Updates: हज के लिए रवाना हुआ जत्था

भारत पाकिस्तान सीजफायर के बाद जम्मू-कश्मीर में शांति है। श्रीनगर एयरपोर्ट खुल चुका है और आज हज यात्रियों का दूसरा जत्था हज हाउस से एयरपोर्ट पहुंचा। फ्लाइट पकड़कर सऊदी अरब के मक्का के लिए रवाना हुआ। श्रीनगर से हज यात्रियों का पहला जत्था 4 मई 2025 को रवाना हुआ था। ऑपरेशन सिंदूर के कारण 7 मई और 12 मई को रवाना होने वाले हज तीर्थयात्रियों की 7 उड़ानें रद्द कर दी गई थीं, लेकिन आज से हज की फ्लाइट्स शुरू हुई हैं।

India Pakistan Ceasefire LIVE Updates: बॉर्डर पर सेना घटाने की तैयारी

सीजफायर के बाद भारत और पाकिस्तान सीमा पर तैनात सैनिकों की संख्या घटाई जा सकती है। दोनों देश आज सैनिक कम करने का प्लान एक-दूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं। 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान बॉर्डर पर सैनिकों और हथियारों की संख्या बढ़ा दी गई थी। सोमवार शाम को भारत और पाकिस्तान के सैन्य अफसरों (DGMOs) की बातचीत में तय हुआ थी कि सीमाओं पर सेना और हथियारों की तैनाती घटाकर अन्य कामों में मदद ले सकते हैं।

India Pakistan Ceasefire LIVE Updates: पंजाब के फिरोजपुर में हालात सामान्य

भारत पाकिस्तान सीजफायर के 5वें दिन आज पंजाब के फिरोजपुर में हालात सामान्य नजर आ रहे हैं। लोग सुबह होते ही अपने दैनिक काम-काज में लगे। बच्चे हर रोज की तरह स्कूल के लिए निकले। ड्रोन या गोलीबारी की कोई खबर नहीं है। ममदोट में मंगलवार की सुबह एक पाकिस्तानी ड्रोन दिखा था, जिस पर BSF के जवानों ने ड्रोन पर करीब 250 राउंड फायरिंग भी की, जिससे ड्रोन पाकिस्तान की तरफ वापस लौट गया। ड्रोन की वीडियो भी बनाई।

India Pakistan Ceasefire LIVE Updates: जम्मू कश्मीर में हालात सामान्य

भारत पाकिस्तान में सीजफायर के बाद जम्मू कश्मीर में शांति है। सड़कों पर लोगों की चहल पहल नजर आने लगी है। लोग अपने दैनिक काम-काज सामान्य रूप से कर रहे हैं, क्योंकि शहर में स्थिति सामान्य है। कल रात यहां ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की कोई खबर नहीं मिली। बॉर्डर से सटे गांवों में भी लोग अब लौटने लगे हैं।

India Pakistan Ceasefire LIVE Updates: भारत-पाक कूटनीतिक रिश्ते और कमजोर हुए

भारत और पाकिस्तान में पिछले दिनों जिस तरह का संघर्ष हुआ, उससे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्ते और कमजोर हुए है। पंजाब से ISI जासूस के पकड़े जाने पर पाकिस्तान बौखलायाह हुआ है। भारत ने हाई कमीशन में स्टाफ के तौर पर रहकर भारत के खिलाफ जासूसी कर रहे ISI एजेंट एहसान नाम के शख्स को देश से जाने को कहा तो खुंदक रखते हुए पाकिस्तान ने भी बिना समय गंवाए इस्लामाबाद में हाई कमीशन से भारतीय स्टाफर को देश छोड़ने को कहा है।

India Pakistan Ceasefire LIVE Updates: पंजाब में आज से खुलेंगे स्कूल

भारत पाकिस्तान में सीजफायर के बाद बॉर्डर से सटे पंजाब में हालात सामान्य हैं। पंजाब की पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है। आज इस सीमा से सटे 6 जिलों अमृतसर, तरनतारन, पठानकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर और गुरदासपुर जिलों में अब शांति है। गुरदासपुर में स्कूल मंगलवार को खुल गए थे। बाकी 5 जिलों में शैक्षणिक संस्थान आज खुल जाएंगे। वहीं आम लोग भी अपनी दिनचर्या के साथ खुलकर बाहर निकलने लगे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ