पाकिस्तान के मन में चल रही कौन सी नापाक चाल? बॉर्डर पर तैनात किए एंटी-ड्रोन सिस्टम, भारत भी तैयार!

दावा किया जा रहा है कि ये सिस्टम करीब 10 किलोमीटर तक की दूरी में किसी भी छोटे या बड़े ड्रोन का पता लगाने में सक्षम हैं. इसके अलावा, पाकिस्तानी सेना सफराह एंटी-यूएवी जैमिंग गन का भी प्रयोग कर रही है, जिसे कंधे से दागा जा सकता है और यह डेढ़ किलोमीटर की दूरी में आने वाले ड्रोन को गिराने में सक्षम है.

PAK

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मुंह की खाने वाला पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता. भारत से जितनी बार भी पाकिस्तान ने पंगा लिया है, उसे हार का और जलालत का सामना करना पड़ा है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हाथों बड़ा नुकसान झेलने के बाद भी पड़ोसी मुल्क अपनी नापाक चाल चलने की कोशिश में लगा हुआ है. ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान ने सीमा के उस पार यानी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के कई इलाकों में एंटी-ड्रोन सिस्टम की तैनाती शुरू कर दी है.

30 काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम (C-UAS) तैनात


‘इंडिया टुडे’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने रावलकोट, कोटली और भीमबर सेक्टर जैसे इलाकों में करीब 30 काउंटर अनमैन्ड एरियल सिस्टम (C-UAS) लगाए हैं. इसे उस स्थिति में सुरक्षा कवच के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे अगर भारत फिर किसी रणनीतिक हवाई कार्रवाई को अंजाम दे तो पाकिस्तान बचाव कर सके. हालांकि पाकिस्तान का ये कदम उसके नापाक इरादों का भी संकेत देता है. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि वो किसी भी समय अपनी हद पार कर सकता है.

पाकिस्तान के ड्रोन सिस्टम को भारत ने किया था तबाह


एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह तैयारी कागजों में ज्यादा मजबूत दिखती है. ऑपरेशन सिंदूर के वक्त पाकिस्तान की चीनी तकनीक वाले ड्रोन सिस्टम पूरी तरह नाकाम साबित हुए थे. भारतीय वायुसेना ने योजनाबद्ध तरीके से आतंकियों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था और अधिकतर जगहों पर पाकिस्तानी रडार को कोई चेतावनी तक नहीं मिल पाई थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान ने इलेक्ट्रॉनिक और काइनेटिक दोनों प्रकार के काउंटर यूएएस सिस्टम का तैनात किया है.

10 किलोमीटर तक पकड़ सकता है ड्रोन


दावा किया जा रहा है कि ये सिस्टम करीब 10 किलोमीटर तक की दूरी में किसी भी छोटे या बड़े ड्रोन का पता लगाने में सक्षम हैं. इसके अलावा, पाकिस्तानी सेना सफराह एंटी-यूएवी जैमिंग गन का भी प्रयोग कर रही है, जिसे कंधे से दागा जा सकता है और यह डेढ़ किलोमीटर की दूरी में आने वाले ड्रोन को गिराने में सक्षम है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ